छत्तीसगढ़बलौदा बाज़ार

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, डॉक्टर ने इलाज के नाम पर किया घिनौना काम, अब गिरफ्तार

दीपक वर्मा बलौदाबाजार। CG CRIME NEWS : एक बार फिर बलौदाबाजार में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, यहाँ एक होम्योपैथी डॉक्टर ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। कुकर्मी डॉक्टर का होम्योपैथिक क्लिनिक बलौदाबाजार थाना कोतवाली से महज 1 किलोमीटर दूर न्यू बस स्टैंड में स्थित है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 जनवरी की है, यहाँ होम्योपैथिक क्लीनिक डॉक्टर अरविंद सिंह 8 वर्षीय बच्ची को अपने घर में इलाज करने के बहाने ले गया, जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग बच्ची ने अपने घर आकर परिजनों को इस घटना के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!