छत्तीसगढ़रायपुर

नाबालिग से दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई महीनों से चल रहा था फरार

हरेन्द्र बघेल रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी में आपराधिक मामलों में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। आये दिन चाकूबाजी, लूटपाट, दुष्कर्म, हत्या के मामले सामने आ रहे है। वहीँ तजा मामला रायपुर से लगे अभनपुर से सामने आ रहा है, यहाँ एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल आरोपी ने फेसबुक के माध्यम से नाबालिक से दोस्ती की, फिर जुलाई के महीने में बहला फुसला कर उसे मध्यप्रदेश लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।

जिसकी शिकायत नाबालिग बालिका के परिजनों ने राखी थाना पुलिस में की। शिकायत मिलते ही पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही थी, तभी पुलिस को आरोपी के मध्यप्रदेश में होने की सुचना मिली। जिसपर पुलिस की टीम ने आरोपी रामदास बंसल को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी : रामदास बंसल, पिता सोतम उर्फ़ परषोत्तम, उम्र 22 वर्ष निवासी भौरासा थाना दमोह देहात जिला दमोह म. प्र.को रिमांड पेश करने न्ययालय रायपुर रवाना किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!