छत्तीसगढ़बलरामपुर

शराब के नशे में हुए विवाद पर दोस्तों ने ले ली जान, लाश को तालाब में फेंककर गुनाह को छिपाने की कोशिश हुई नाकाम…

बलरामपुर। जिले के बरियो पुलिस चौकी अंतर्गत तालाब में मिली लाश का खुलासा हो गया है. मृतक को किसी और ने नहीं बल्कि उसके दो दोस्तों ने ही शराब के नशे में हुए विवाद के बाद हत्या कर तालाब में फेंक दिया था. मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है.

हत्या का खुलासा करते हुए बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि बलरामपुर जिले के बरियो पुलिस चौकी अंतर्गत मंदिरपारा निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 7 दिसंबर को उसका पुत्र घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटा है.

8 दिसंबर की उसकी लुंगी चंद्रसेन जयसवाल के तालाब के मोड़ के पास पाई गई है. जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए गोताखोर की मदद से तालाब में तलाशी लेने पर ग्रामीण की लाश पाई गई.

बरियो पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई. इस दौरान पुलिस ने मृतक के 2 साथी को हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ में उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक और उनके बीच शराब ने नशे में विवाद हुआ था. विवाद में जमकर हुई मारपीट से युवक की मौत हो गई थी. मौत की जानकारी ना लगे इसके लिए आरोपियों ने लाश को तालाब में फेंक दिया और उसकी लुंगी को तालाब के किनारे रख दिया था, जिससे ग्रामीण की हत्या को दूसरा रूप दिया जा सके.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!