कांकेरछत्तीसगढ़

शादी का झांसा देकर 13 साल की लड़की से दुष्कर्म, चार महीने की गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा

कांकेर। CG CRIME NEWS : जिले में 13 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का खुलासा हुआ है। नाबालिग 4 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़िता 8वीं कक्षा की छात्रा है। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।

चारामा थाना पुलिस ने बताया कि नाबालिग की तबियत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां जांच में छात्रा के 4 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद मां-बाप के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। माता-पिता ने जब बच्ची से पूछताछ की, तो उसने बताया कि देवकुमार नाम का युवक उसका यौन शोषण कर रहा था। वो शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां आकर मजदूरी का काम करता था। आरोपी देवकुमार चारामा में किराए का घर लेकर रह रहा था।

पीड़िता ने बताया कि उसने उससे जान-पहचान बना ली थी और बाद में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया और बाद में शादी का झांसा दिया। उसने कहा कि अगर छात्रा ने ये बात किसी को बताई, तो वो उसे जान से मार देगा। डर के कारण लड़की ने रेप की बात अपने परिजनों को नहीं बताई। इस बीच वो गर्भवती हो गई। पीड़िता की बात सुनकर माता-पिता ने तत्काल कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। इधर आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कांकेर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आरोपी युवक पीड़िता के पिता के साथ ही मजदूरी करता था। इसी दौरान उसका घर में आना-जाना हो गया। आरोपी ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!