छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अपराध पर लगाम लगाने हेतु वारंटीयों की धरपकड़

बस्तर। जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में कई वर्षाे से फरार चल रहे स्थायी वारंटीयों पर विशेष अभियान चलाया गया है। जिस तारतम्य में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।

बस्तर जिला के ऐसे अपराधी जो अपराध कारित कर, लम्बे समय से फरार चल रहे थे जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। ऐसे फरार स्थायी वारंटीयो पर विशेष अभियान के तहत् धरपकड़ कार्यवाही किया गया है। जिसके अन्तर्गत बस्तर जिला के थाना बोधघाट-19, थाना परपा-07, थाना नगरनार-05, थाना कोतवाली-03, थाना बस्तर-03 एवं थाना लोहण्डीगुडा-02, कुल 39
वारंटीयों को पता तलाश कर वारंट तामिल कर संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस तरह एक सप्ताह में कुल 90 स्थाई वारंटी तामिल किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!