छत्तीसगढ़रायपुर

अनुकंपा नियुक्ति के लिए विधवा महिलाओं ने निकाली रैली, 42 दिनों से दे रहीं धरना

हरेन्द्र बघेल रायपुर. अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर 42 दिनों से विधवा महिलाएं राजधानी में धरने पर बैठी हैं. इन्होंने आज कफन रैली निकाली. ये वो महिलाएं हैं, जिनके पति पंचायत स्तर के स्कूलों में पढ़ा रहे थे. किसी की हादसे में मौत हो गई तो किसी को बीमारी ने छीन लिया. अब इन महिलाओं का कहना है कि पति की जगह सरकारी नौकरी दी जाए.

अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ का अनशन एक सूत्रीय मांग को लेकर पिछले 42 दिनों से जारी है. विधवा महिलाओं ने आज अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर कफन रैली निकाली. रैली के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहे. रैली के दौरान महिला घायल हुई, जिसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया.

अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधवा महिलाएं मुंडन करवाएंगी. इससे पहले महिलाएं खप्पर रैली, जल समाधि, कफन रैली निकाल चुकी हैं. प्रदेशभर से पहुंची विधवा महिलाओं का कहना है कि पंचायत शिक्षकों की मौत के बाद परिवार के किसी भी सदस्य को अब तक अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली है. कोई तीन साल से तो कोई चार साल से भटक रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!