छत्तीसगढ़

पत्नी ने पति की प्रेमिका पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हुई दर्दनाक मौत

दंतेवाड़ा। CG CRIME NEWS : जिले में एक महिला ने अपने NMDC कर्मी पति की विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी। पति की बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार को प्रेमिका के घर में घुसकर उसे मार डाला। चाकू से उसके सिर और गले पर ताबड़तोड़ हमला किया। हत्या के बाद खुद थाने पहुंचकर महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला का पति देवा राम भास्कर, बचेली NMDC का कर्मचारी है। देवा राम भास्कर को 35 साल की विधवा महिला मीना मंडावी से प्यार हो गया था। पिछले 7-8 महीनों से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इस बात की जानकारी जब देवा राम भास्कर की पत्नी सुक्को बाई भास्कर (45) को मिली तो उसने पति को प्रेमिका से दूर रहने कहा। लेकिन, पति नहीं माना। उनका रिश्ता और गहरा होता गया।

 

फिर, पति की बेवफाई से तंग आकर सुक्को बाई शुक्रवार की सुबह मीना मंडावी के घर पहुंच गई। मीना उस वक्त घर पर अकेली थी। सुक्को तय करके आई थी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वो हमला करेगी। इसी के चलते वह चाकू छिपाकर गई थी। घर में दोनों महिलाओं के बीच पहले विवाद हुआ। लेकिन, विवाद इतना बढ़ गया कि सुक्को बाई अपने पास रखे चाकू से मीना के सिर और गले पर वार कर दी। बताया जा रहा है कि, उसने वार तब तक किया जब तक उसकी मौत नहीं हुई।

इधर, इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुक्को बाई खुद ही पुलिस थाना पहुंच गई। बचेली थाना प्रभारी गोविंद यादव ने बताया कि, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है। मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया जा रहा है। साथ ही इस मामले के संबंध में कार्रवाई चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!