
ग्राम पवनी मे गायत्री परिवार एवं ग्रामवासियो के सहयोग से राधा कृष्ण मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार
तुलसी विवाह दिवस पर 1008 दीपक जलाकर दीप महायज्ञ व कीर्तन का आयोजन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – जिले के ग्राम पंचायत पवनी मे जहाँ राधा कृष्ण बाल रूप में विराजमान है, जहाँ मंदिर की घण्टी की आवाज कानों में पड़ते वातावरण राममय हो जाता है जहां नाथों के नाथ जगन्नाथ जी सभी कष्टों को हरने वाले है , समलाई माता गांव की कुलदेवी है , गाँव के चारों दिशाओं में तालाबों की माला के समान सुन्दर सुन्दर घाटों पर भोलेनाथ विराजते हैं ,जो सबकी मन्नते पूरी करते है, जहाँ बजरंग बली त्रेतायुग से अपनी पावँ के निशान के साथ कण-कण में बसे जिनके नाम से ही पावनी नाम पड़ा वर्तमान मे पवनी कहा गया.
विज्ञापन –

जहाँ गायत्री मंदिर गायत्री परिवार जीवन जीने कि कला के साथ आदर्श सिद्धान्तों व युगनिर्माण का एक केंद्र है जहां अनेक धार्मिक कर्मकांड सहित सभी संस्कार व पूजा कथा निःशुल्क होते हैं व धर्मपरायण कार्य करने वाले गुणी जन है वो है ग्राम पंचायत पवनी.
वहीं यहाँ कार्तिक मास के इस पवित्र महीने में नित्य सुबह शाम राम-कृष्ण संकीर्तन के साथ प्रभातफेरी सांध्यफेरी होती है. जहाँ सनातन हिन्दू परंपरा की गंगा बहती है , जहाँ छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया की लोकोक्ति चरितार्थ होती है ,ऐसे आदर्श ग्राम एवं यहां के जनमानस व गायत्री परिवार के सदस्यों के तन मन धन से सहयोग करके हर धार्मिक कार्य संपन्न करते है.


इसी तार ताम्य मे देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण जीर्णोद्धार करते हुए तुलसी विवाह दीप यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया गया जिसमें समस्त ग्राम वासियों द्वारा अपने घर से कम से 5- 5 दीपक लेकर राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में 5:00 बजे पहुंचे जहाँ 1001 दीपको से दीप महायज्ञ तुलसी विवाह रात को भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया.



गांव के अनेक दानदाताओं ने राधाकृष्ण मंदिर और हनुमानजी के मंदिर के रखरखाव व आंशिक जीर्णोद्धार हेतु दिए गए दान के फलस्वरूप आज मंदिर परिसर जगमगा उठा है ! ऐसे दानदाताओ व भामाशाहों की सुख समृद्धि व उज्जवल भविष्य के लिये गायत्री परिवार व ग्रामवासियो ने कामना किये.
विज्ञापन –

श्री बांके बिहारी राधा कृष्ण जगन्नाथ प्रभु एवं हनुमान मंदिर का साफ सफाई, जीर्णोद्धार रंगाई पुताई, तुलसी विवाह, दीप महायज्ञ कार्यक्रम मे गायत्री प्रज्ञा पीठ पुजारी एवं उनके अन्य साथी सहयोगियों धर्म प्रेमियों के द्वारा सहयोग से किया गया. जहाँ विशेष सहयोगी श्री भजन लाल जी का भरपूर सहयोग रहा किशन श्रीवास मीडिया प्रभारी, कमलेश बोरवेल्स, राजीव लोचन, देव साहू सहित पुरे ग्रामवासियो का सहयोग रहा.
विज्ञापन –










