छत्तीसगढ़बिलासपुर

नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों की इस हरकत से था परेशान

बिलासपुर। CG NEWS : जिले में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर खुदकुशी (suicide by hanging) कर ली। वो अपने घरवालों के शराब पीने से परेशान था। कई बार उसने परिजनों को समझाया भी था। मगर वे नहीं मानते थे। उल्टा लड़के से ही विवाद किया करते थे। जिससे वह परेशान था। आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

बजरंग गोड़(16) घासीपुर में अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि उसके पिता, भाई और चाचा हमेशा शराब पीकर घर में झगड़ा किया करते थे। इसी बात से बजरंग परेशान था। उसने काई बार उन्हें समझाया भी। मगर वे नहीं मानते थे। रोज घर में आकर उसकी मां से झगड़ा करते थे। पड़ोसियों से भी विवाद कर चुके थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को घर के लोग बाहर गए थे। उधर बजरंग भी घर से निकल गया था। रात को जब सब वापस लौटे तो बजरंग घर पर नहीं था। काफी तलाश करने पर उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच अगले दिन रविवार सुबह गांव के ही एक पेड़ में उसकी लाश फंदे से लटके हुई मिली। गांव के लोगों ने ही उसका शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई।

वहीं परिजनों को भी इस घटनाक्रम के बारे में बताया गया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने में ही इस बात का पता चला है कि लड़का घरवालों के शराब पीने से नाराज था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!