छत्तीसगढ़रायपुर

खेल के दौरान अचानक बेहोश होकर गिरी दो लड़कियां, अस्पताल में भर्ती

रायपुर।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलने के दौरान दो और बच्चियों के बेहोश होकर गिरने का मामला सामने आया है। दो बच्चियों को आनन-फानन में अस्पताल( hospital) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों (doctors) निगरानी में उपचार किया जा रहा है।

परिजनों ने बताया कि सेमरदर्री गांव में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन हुआ था। दोनों बच्चियां प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वहीं खेल के दौरान दोनों अचानक बेहोश होकर​ गिर गई। जिसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( health center) में भर्ती कराया गया।

अब तक दो लोगो की मौत 

पहला मामला रायगढ़ से सामने आया। जहां खेल के मैदान में चीत हुए खिलाड़ी की मौत हो गई। उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दूसरे मामले में कबड्डी की महिला खिलाड़ी की उपचार के दौरान मौत हो गई। खेल के दौरान महिला खिलाड़ी घायल हो गई थी। जिसके बाद उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान महिला खिलाड़ी की सांस थम गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button