छत्तीसगढ़महासमुंद

कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, धरना प्रदर्शन पर बैठे

महासमुंद : नगरपालिका के कर्मचारी बकाया राशि वसूलने पहुंचे तो बकायादारों के घर के सामने बैठे धरने पर कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।  कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन नहीं मिल रहे हैं। यह विरोध संपत्तिकर की बकाया राशि का भुगतान नहीं किए जाने का है।

बकायादारों के लगभग अब तक साढ़े 4 करोड़ रुपए बकाया है। बता दें कि कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि अन्य जिलों में नियमित रूप से मानदेय दिया जा रहा है। केवल महासमुंद में ही अधिकारी नियमित रूप से मानदेय राशि नहीं दे रहे हैं।

इन कर्मचारियों का वेतन निर्धारण बीते 24 फरवरी 2022 को किया जा चुका है लेकिन आज तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस माह साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली है और उन्हें अभी तक वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button