छत्तीसगढ़

छत्तीसढ़िहा सर्व समाज महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन हुआ सम्पन्न

सक्ति : छत्तीसढ़िहा सर्व समाज महासंघ का मरार पटेल समाज के तत्वावधान में प्रांतीय सम्मेलन सामुदायिक भवन, सक्ति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – माननीय अरुण साव जी (प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़ एवं सांसद बिलासपुर लोकसभा), अध्यक्षता माननीय प्रेमलाल पटेल जी (प्रदेशाध्यक्ष, मरार पटेल समाज, छत्तीसगढ़), अति विशिष्ट अतिथि – माननीय रमेश यदु जी (प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसढ़िहा सर्व समाज महासंघ), विशिष्ट अतिथि -माननीय गुहाराम अजगल्ले जी (सांसद, जांजगीर -चांपा लोकसभा), माननीय रामकुमार पटेल जी (अध्यक्ष,शाकंभरी बोर्ड, छ.ग. शासन एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त), माननीय श्रीमती कमला पाटले (पूर्व सांसद,जांजगीर -चांपा लोकसभा), एवं छत्तीसढ़िहा सर्व समाज महासंघ के सभी समाज प्रमुख उपस्थित हुए । कार्यक्रम में मंच संचालन मरार पटेल महासंघ, जिला-रायगढ़ के जिलाध्यक्ष -भूपेन्द्र पटेल (चपले) द्वारा किया गया । कार्यक्रम में छत्तीसढ़िहा सर्व समाज महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष -रमेश यदु द्वारा नवनिर्मित जिला -सक्ति के जिलाध्यक्ष -जितेन्द्र चौहान (जाजंग – सक्ति) को सर्वसहमति से मनोनित किया गया।
*छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के समभाव और समरसता से छत्तीसगढ़ विकास की ओर :- अरुण साव जी प्रदेशाध्यक्ष भाजपा छ. ग.*

*समाज पहली प्राथमिकता और राजनीति से ऊपर, छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के विकास के लिये हरसंभव कार्य किया जायेगा :- रामकुमार पटेल अध्यक्ष शाकंभरी बोर्ड छ.ग. शासन*

*छत्तीसगढ़िया सर्व समाज के चहुमुखी विकास के लिये प्रतिबद्ध, सभी आयामो में सभी समाजो को बराबर सहभागिता देने पर विशेष जोर :- रमेश यदु प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़िया सर्व समाज*

*छत्तीसगढ़िया सर्व समाज को आगे बढ़ने के लिये नशामुक्त समाज बनाना होगा :- धनमती यादव महासचिव महिला प्रकोष्ठ सर्वसमाज छ.ग.*

साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज प्रमुखों द्वारा शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय के क्षेत्र में विकास एवं बराबर राजनीतिक सहभागिता हेतु वक्तव्य कर जोर दिया गया।
हमारे प्रदेश में बहुत से ऐसे समाज है जैसे मरार, धोबी, नाई आदि जो लाखों की जनसंख्या में निवास करते है लेकिन राजनीतिक लाभ से वंचित रहा है, इस ओर समाज प्रमुखों द्वारा सभी राजनीतिक दलों के संज्ञान में लाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित अतिथियों द्वारा मरार पटेल समाज के प्रदेशाध्यक्ष -प्रेम लाल पटेल जी को बधाई व शुभकामनाएं दिया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री मोती पटेल जी जिलाध्यक्ष जांजगीर-चापा सर्व समाज द्वारा किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज प्रमुखगण उमाकांत वर्मा जी, रूपेंद्र नागरची जी, हेमंत केसरिया जी, बी एस रावटे जी, ब्रह्मदेव पटेल जी,धनमती यादव जी, रामबाई सिदार जी, दुर्गाप्रसाद पटेल जी, राजेन्द्र भतपहरी जी, दीपक सिन्हा जी, अशोक नायक जी, ओमप्रकाश मानिकपुरी जी, शिवसारथी जी, प्रहलाद सेन जी, विश्राम निर्मलकर जी, रामनारायण चंद्रा जी, चूरामणि राठौर जी, रमेश लोधी जी, केनुराम यादव जी, रामकुमार पटेल जी, कैलाशनाथ प्रजापति जी, उमेश भारती जी, अश्वनी बबलू त्रिवेन्द्र जी और विभिन्न समाजों के प्रदेश, जिला, तहसील एवं ग्राम इकाइयों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!