छत्तीसगढ़रायपुर

रिसॉर्ट में सत्ता वापसी की रणनीति: बीजेपी के चुनिंदा नेताओं की होगी मीटिंग, 14 विधायक, 10 सांसद होंगे शामिल, तैयारियां हुई तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की रणनीतिक बैठकों का दौर अब तेज हो रहा है. बीजेपी के चुनिंदा नेताओं की एक बैठक छह अक्टूबर को धमतरी ज़िले के गंगरेल रिसार्ट में बुलाई गई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी पहुंच सकते हैं.

संगठन सूत्रों के मुताबिक़ इस बैठक में क़रीब पचास नेताओं को आमंत्रित किया गया है. इनमें सभी 14 विधायक, 10 सांसद, महामंत्री और अन्य सीनियर नेता शामिल हैं. इस बैठक की प्रारम्भिक तैयारी शुरू कर दी गई है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी राज्य में अब ऐसी बैठकों की संख्या बढ़ाने जा रही है. धमतरी में होने वाली बैठक के बाद अगली बैठक नवंबर में दुर्ग में की जा सकती है.

संगठन के जानकार कहते हैं कि इन बैठकों में बीजेपी सिलसिलेवार विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेगी. पार्टी की ख़ामियों को ढूँढकर दूर करने और आगामी कार्यक्रम इन बैठकों में तैयार किए जाएँगे. इसकी हाई लेवल मानिटरिंग भी की जाएगी.

इन बैठकों में प्रदेश प्रभारी के साथ राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल भी विशेष रूप से मौजूद होंगे…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!