छत्तीसगढ़रायगढ़

मालिश के बहाने महिला से छेड़छाड़:जड़ी-बूटी बेचने वाला युवक बोला-तेल लगाते ही ठीक हो जाएगी समस्या, फिर की गंदी हरकत, अब गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला से एक युवक ने गंदी हरकत की थी। युवक ने मालिश के बहाने महिला से छेड़छाड़ की थी। युवक ने पहले तो महिला को झांसे में लिया था कि ये तेल लगाने से उसकी समस्या दूर हो जाएगी। इसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मंगलवार को मामले की शिकायत थाने में हुई थी। शिकायत में बताया गया कि मंगलवार को गांव में 2 लड़के जड़ी-बूटी बेचने गए थे। ये सुनकर गांव में रहने वाली महिला भी उन लड़कों के पास गई थी। महिला ने लड़कों से बताया कि उसे कोई समस्या है। जिसके बाद उन दोनों लड़कों में से एक लड़के ने कहा कि आप ये तेल लगाईए इससे आपकी समस्या ठीक हो जाएगी।

ये कहने के बाद युवक महिला के पैर में मालिश करने लगा। इसके बाद मालिश के बहाने ही उसने गंदी हरकत की है। जिसके बाद महिला चिल्लाने लगी। उसने आस-पास के लोगों को बताया और अपने पति को भी इस घटना की जानकारी दी। फिर आस-पास के लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोल्जर महतो बताया। सोल्जर मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस से भी मामले की शिकायत की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!