जांजगीर चाम्पाधार्मिकमुख्य खबरलोकप्रिय

शारदीय  नवरात्री मे नैला जांजगीर मे छत्तीसगढ़ के सबसे विशाल माँ दुर्गा की मूर्ति की स्थापना, 35 फ़ीट ऊँची मूर्ति एवं 110 फ़ीट भव्य गेट व पंडाल के साथ लगभग 1 करोड़ की बजट का खर्च

शारदीय  नवरात्री मे नैला जांजगीर मे छत्तीसगढ़ के सबसे विशाल माँ दुर्गा की मूर्ति की स्थापना,

35 फ़ीट ऊँची मूर्ति एवं 110 फ़ीट भव्य गेट व पंडाल के साथ लगभग 1 करोड़ की बजट का खर्च

हजारों की संख्या मे जिले सहित अन्य जिले के श्रद्धालूगण  दर्शन करने उमड़ी भीड़ 

सारंगढ़ जिले के नगर भटगांव के मूर्तिकार प्रदीप देवांगन ने अपने हाथों से निर्मित की मां दुर्गा की मूर्ति

वीरेन्द्र जायसवाल / प्रज्ञा 24 न्यूज जांजगीर / छत्तीसगढ़ 

जांजगीर – चाम्पा –  छत्तीसगढ़ के सबसे विशाल माँ दुर्गे की मूर्ति जांजगीर जिला के नैला रेलवे स्टेशन के पास मां दुर्गा की विशाल 35 फीट की प्रतिमा स्थापित किया गया है। जिसे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तहसील व नगर पंचायत भटगांव  के प्रसिद्ध मूर्तिकार, व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित व्यापारी प्रदीप देवांगन द्वारा बनाया गया है। जानकारी के अनुसार नैला जांजगीर में रेलवे स्टेशन के पास दुर्गा माता की 35 फीट का मूर्ति का निर्माण प्रदीप देवांगन द्वारा किया गया है। जो लिम्का बुक मे भी दर्ज हो चूका है.

यह मूर्ति प्रदीप देवांगन का अब तक का सबसे बड़ा मिट्टी की मूर्ति का निर्माण है, जिसे बनाने के लिए उनके द्वारा दिन रात काम करके 35 फीट की विशाल मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण किया गया। वही पंडाल दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के जैसे तैयार किया गया है, जिसका प्रवेश द्वार 110 फीट ऊंचा बनाया गया है।

वही दुर्गा माता की प्रतिमा सोने से तैयार 30 फीट व्यास वाला स्वर्ण कमल के फूल में विराजमान है , स्वर्ण कमल को बंगाल से आए हुए कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। आयोजक श्री दुर्गा पूजा उत्सव सेवा समिति नैला के द्वारा किया गया है, समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग-अलग रूपों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की जाती है। मूर्तिकार प्रदीप देवांगन के द्वारा इतना भव्य मूर्ति का निर्माण किया गया है जिससे नगर के साथ जांजगीर जिला, सारंगढ़ जिले सहित पुरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है, जिससे भटगांव नगरवासी भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

वही इस उपलब्धि के लिए प्रदीप देवांगन को देवांगन समाज के सदस्य नवनीत देवांगन, अरुण देवांगन, राकेश देवांगन, हमराज देवांगन, रामकुमार, ओमप्रकाश, नन्द कुमार, मजनू देवांगन सहित युवा पत्रकार के. पी. पटेल, धर्मेंद्र साहू, रूप नारायण ठाकुर, रामदुलार साहू, राजू निराला, गणपत, सहदेव सिदार, योगेश केशरवानी सहित पुरे नगरवासियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किये हैं.

विज्ञापन –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button