छत्तीसगढ़

कपड़े सुखाते वक्त करंट की चपेट में आयी महिला, बचाने गया पति भी झुलसा, पेट में पल रहे बच्चे समेत तीनों की मौत

सारंगढ़-बिलाईगढ़। CG BIG NEWS : जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा जांच शुरू कर दी है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र के डूमरडीह की है।

दरअसल, कोतरी डूमरडीह गांव में दोपहर एक दंपत्ति वीरेन्द पंकज और खुशबू पंकज करेंट की चपेट में आ गए. जहां दोनों की मौत हो गई. खुशबू घर के बाहर बांस की बल्ली में कपड़ा सुखा रही थी, जिसमें करेंट प्रवाहित था।

करेंट की चपेट में आते ही चीख पुकार सुन पति पत्नी को बचाने पहुंचा जो खुद ही करेंट की चपेट में आ गया. घर पर और कोई नही होने के कारण दोनों पति पत्नी की मौके पर मौत हो गई।

परिजनों की सूचना पर सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजा. जहां शव का पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि मृत महिला 5 माह के गर्भ से थी. बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!