लोकप्रिय

बड़ी खबर : विवेकानंद पब्लिक स्कूल वेन नाला में पल्टी  ‘ 4 स्कूली बच्चे घायल…

विवेकानंद पब्लिक स्कूल वेन नाला में पल्टी  ‘ 4 स्कूली बच्चे घायल…

भटगांव – इस वक्त की बड़ी खबर है ‘  स्कूल वेन नाला में पल्टी  ‘ वेन में  4 स्कूली बच्चे घायल हो गये है। जिसका नगर भटगांव के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्कुल वेन नगर पंचायत भटगांव का विवेकानंद पब्लिक  स्कूल  का है, जो स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चों  को घर पहुँचाने  जोरा ‘गदहाभाठा ‘घाना  ‘करमंदी के लिए निकले थे । उसी दौरान समय लगभग 2  बजे के आस – पास  करमंदी गदहभाठा  के पास टर्निग के पास की नाले में जा गिरी.

घटना मे 4 बच्चे घायल है ‘ और उसका प्रथमिक उपचार भटगाव की एक निजी हास्पीटल में  चल रहा है। वेन में  जानकारी के मुताबिक 10 से 15 बच्चे स्कूल से सवार होकर निकले थे। संदेह यह भी है कि स्कूल वेन चालक शराब पी रखे थे। वहीं ग्रामीणों कहना है कि वाहन चालक शराब पीकर 80-90 के स्पीड मे वाहन चला रहा था जहाँ नाला के पास अनियंत्रित होकर नाला मे जा गिरा.

ताजा अपडेट्स यह कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी पालको एवं स्कूल प्रबंधन व्दारा पुलिस प्रशासन को किसी भी प्रकार की जानकारी नही देना बताया जा रहा  है।

घायल बच्चो में- कु. डाली साहू  पिता टीकेश्वर साहू उम्र 6 वर्ष ग्राम – घाना, वेदांत साहू   पिता रामकुमार साहू उम्र 6 वर्ष घाना, सिद्धार्थ साहू पिता रामनाथ साहू उम्र 8 वर्ष घाना, अर्पित  सिंह पिता अविनाश उम्र 4 वर्ष  गदहा भाठा शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button