मुख्य खबर

राम वन गमनपथ पर्यटन रैली का भटगांव में हुआ भव्य स्वागत, बाइक रैली में शामिल हुए सैकड़ो लोग…

राम वन गमनपथ पर्यटन रैली का भटगांव में हुआ भव्य स्वागत, बाइक रैली में शामिल हुए सैकड़ो लोग…

चन्द्र राम बंजारे, 17.12.2020

बिलाईगढ़/भटगांव : राम वनगमन पर्यटन रैली का भटगांव में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान संसदिय सचिव राय के नेतृत्व में बलौदा बाज़ार एवम् बिलाई गढ़ अधिकारी एवम् पुलिस स्टाफ सहित सैकड़ो की संख्या में लोग बाइक रैली में शामिल हुए।

आज राम वन गमन पथ में रैली को लेकर सुबह से ही भटगांव के बस स्टैंड , दुर्गा मंदिर चौक सहित मुख्य मार्ग में जगह जगह रामपाठ का आयोजन किया गया था। जहा सभी जगह रथ का फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। वही इस दौरान संसदीय सचिव राय सहित श्रद्धालुगण डीजे के धुन पर थिरकते नजर आए।

इस दौरान भटगांव नगर सहित आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुगण , नगर पंचायत कर्मचारीगण, सीएमओ प्रदीप मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, पार्षदगण, एसडीएम के एल सोरी, नायब तहसीदार अश्वनी चन्द्रा , कीर्तन मंडली, साईं सेवा समिति के सदस्य, पत्रकार गण, व्यापारी संघ सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button