लोकप्रियस्वास्थ्य

खण्ड चिकित्सा अधिकारी के तानाशाही रवैये से परेशान ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको ने चुनी आंदोलन की राह

खण्ड चिकित्सा अधिकारी के तानाशाही रवैये से परेशान ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको ने चुनी आंदोलन की राह

बलौदा बाजार – जिले के विकास खण्ड बलौदा बाजार में पदस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा नीति नियम को दरकिनार करते हुए अपने पद का गलत उपयोग करते हुए 2 सुपरवाइजर एवम 7 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको का वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दिया गया है जबकि कोरोना काल से लेकर अभी तक अपनी जान की बाजी लगाकर बिना अवकाश लिए कोविड सैम्पलिंग ,कोविड वैक्सिनेशन एवम समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम जैसे संस्थागत प्रसव, बच्चों का टीकाकरण, टीबी कार्यक्रम, कुष्ठ कार्यक्रम, मलेरिया कार्यक्रम आदि समस्त कार्यक्रमो का संचालन सुचारू रूप से करते आ रहे है फिर भी बिना किसी गलती के इस तरह से कार्यवाही होने से समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको ने नाराजगी व्यक्त किया है

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के ब्लाक अध्यक्ष श्री हितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही से समस्त कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है जिनके लिए की गई कार्यवाही को यथाशीध्र शिथिल करने हेतु ज्ञापन दिया गया है अगर शिथिल नही की जाती है तो विकासखण्ड बलौदा बाजार के साथ साथ पूरे जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ के सभी सदस्य आंदोलन करने हेतु बाध्य होंगे ज्ञापन देने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हितेंद्र वर्मा कोशाध्यक्ष हरदयाल पैकरा महिला अध्यक्ष संगीत साहू, सलाहकार मनीराम सांडिल्य सक्रिय सदस्य सन्तोष कुमार साहू , हरिश्चंद्र वर्मा ,गीता राम साहू आदिकर्मचारि उपस्थित थे!

विज्ञापन –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!