
हमर तिरंगा गौरव यात्रा भारत जोड़ो पदयात्रा भटगांव में विशाल रूप से सम्पन्न
मा. संसदीय सचिव चंद्रदेव राय जी के नेतृत्व में तिरंगा रैली का हुआ भव्य आयोजन
भटगांव मेन रोड में स्थित सभी निजी एवं शासकीय विद्यालयों के शिक्षक, प्राचार्य एवं बच्चों ने तिरंगा व रैली का किए भव्य स्वागत
भटगांव – आजादी के 75 वे वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार !! हमर तिरंगा गौरव यात्रा!!भारत जोड़ो पदयात्रा विशाल रूप में विधानसभा बिलाईगढ़ में चंद्रदेव प्रसाद राय संसदीय सचिव छतीसगढ़ शासन एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ 43 हमर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया.
जहाँ कार्यक्रम के लिए संसदीय सचिव मा. चन्द्रदेव राय जी के नेतृत्व में दिनांक 10 अगस्त 2022 को रैली सरसींवा से भटगांव की ओर रवाना हुई.

रैली के तिरंगा यात्रा की राष्ट्रीय ध्वज के स्वागत के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न रास्तों में पड़ने वाले शासकीय/अशासकीय विद्यालयो के बच्चों को अपने विद्यालय के नजदीकी रास्तों पर स्वागत करने के लिए निर्देशित किया गया था। जिस कार्य की सुचारू एवं कुशल संचालन के लिए विकासखण्ड बिलाईगढ़ के सरसींवा से भटगांव तरफ आने वाली समस्त शालाओं के प्राचार्यो एवं संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया था। अपनी पूरी स्टाफ सहित यात्रा का भव्य से स्वागत किया गया.
करियर पॉइंट नेशनल स्कूल भटगांव
दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना भटगांव
शांभवी पब्लिक स्कूल भटगांव

सागर उ. मा. विद्यालय भटगांव

उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के संम्मान में सर्व संस्था प्रमुख एवं छात्र छात्राएँ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे. जैसे ही यात्रा उनके समीप पहुंचने पर पुष्प गुच्छों से पुष्पों के पंखुड़ियों से कतारबद्ध लाइन बनाकर पूर्ण अनुशासन के साथ खड़े होकर राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का सम्म्मान किया गया एवं संसदीय सचिव एवं विधायक मा. चन्द्रदेव राय जी सहित सभी पदाधिकारीयों का पुष्पमाला, तिलक चन्दन, पुष्प वर्षा करते हुए मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया.
लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव
शासकीय प्राथमिक / माध्यमिक शाला भटगांव ब
वहीं सम्बन्धित शालाओं के शिक्षक आवश्यक शांति अनुशासन व्यवस्था बनाकर सरसींवा से भटगांव आने वाली रास्तों में पड़ने वाली समस्त स्कूलों के बच्चों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा का सम्मान किया गया.
तिरंगा यात्रा भटगांव लगभग 2 बजे पहुंची जहाँ सर्वप्रथम दिशा पब्लिक स्कूल, शांभवी पब्लिक स्कूल से होते, शासकीय प्राथमिक व मिडिल स्कूल ब, स, द व सागर स्कूल से होते हुए करियर पॉइंट नेशनल स्कूल व लोटस पब्लिक स्कूल पहुंचा जहाँ स्कूल स्टॉफ सहित प्राचार्य, डायरेक्टर व छात्र छात्राओं ने भव्य स्वागत किये.
वहां से तिरंगा के साथ काफिला दुर्गा मंदिर चौक के पास पहुंची जहाँ शासकीय कन्या स्कूल एवं श्री प्रेम भुवन प्रताप शासकीय स्कूल के बच्चों द्वारा तिरंगा का भव्य स्वागत किया गया जो बेमिसाल था। उसके बाद तिरंगा यात्रा को भटगांव के कृषि उपज मंडी पहुंचकर समापन किया गया.
विज्ञापन…




















