
थाना भटगांव पुलिस ने दिया मानवता का परिचय
मानसिक रूप से विक्षिप्त रोगी को उपचार हेतु मनोरोग चिकित्सालय सेंद्री बिलासपुर में कराया गया भर्ती
भटगांव – दरसराम सोनवानी पिता सहदेव सोनवानी निवासी ग्राम जमगहन ने बताया कि उनका पुत्र राजकुमार सोनवानी उम्र 31 साल का मानसिक स्थिति ठीक नही है तथा आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सही उपचार नही करवा पा रहे तब भटगाँव पुलिस मानवता का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति का प्रारंभिक उपचार प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र भटगाँव से कराकर विधिवत माननीय न्यायालय जेऐमऐफसी भटगाँव से आदेश प्राप्त कर बेहतर इलाज हेतु मानसिक रोगी राजकुमार सोनवानी को मनोरोग चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर ले जाकर भर्ती कराया गया है।



