छत्तीसगढ़जगदलपुर

8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, योग्यता अनुसार मिलेगी सैलरी, बोरोजगरों को जॉब पाने का सुनहरा मौका

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में बस्तर के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार का सुनहरा मौका मिला है। सिक्योरिटी गार्ड के करीब 1 हजार पदों के लिए बंपर भर्ती निकली है। रोजगार पाने 8 वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। योग्यता अनुसार सैलरी दी जाएगी। दरअसल, जिले के आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्ग दर्शन कार्यालय में 2 दिनों का प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आवेदक इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं।

दरअसल, इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से गार्डियन्स सिक्योरिटी फोर्स हैदराबाद हेतु सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद एवं एलर्ट सिक्योरिटी सर्विस रायपुर के 730 पद, एवं वैष्णव जाॅब कंसल्टेंसी जगदलपुर के 64 पदों पर भर्ती किया जाएगा।

वहीं सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद, मार्केटिंग के 100 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 10 पद, फील्ड ऑफिसर के 10 पद, सिक्योरिटी गार्ड के 600 पद, हेड गार्ड के 10 पद, बैंक इंश्योरेंस आफिसर के 10 पद, बिजनेस डेव्हलपमेंट एक्सक्युटिव के 7 पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा फील्ड एक्सीक्युटिव के 18 पद, सेल्समेंन के 3 पद, असिस्टेंट सेल्स मैनेजर बैंक के 1 पदों पर भर्ती की जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड के लिए आवेदन करने वाले 8 वीं और अन्य पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम स्नातक तक की पढ़ाई अनिवार्य है। बताया जा रहा है कि, इन्हें सैलरी योग्यता अनुसार मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!