
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व हरियाली पर्व पर ग्राम पंचायत-गदहीडीह में वृक्षारोपण…
बलौदाबाजार : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस व छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पारम्परिक पर्व हरेली पर श्री गणेशराम वर्मा जी की विशेष आशीर्वाद,मार्गदर्शन,सहयोग व अगुवाई में भैया केशव वर्मा,भाई सजन(गोलू)व छोटे भाई अनिल वर्मा के द्वारा ग्राम पंचायत-गदहीडीह में बड़े तालाब किनारें वृक्षारोपण किया गया. जहाँ आम, गुलमोहर ,अशोक व करौंदा वृक्ष रोपित किये गये व उनके सुरक्षा हेतु कफ़न कपड़ा व ट्री गार्ड का उपयोग करके एक मिशाल प्रस्तुत किया गया.
यह कार्यक्रम प्रकृति प्रेमी अखिलेश कुमार वर्मा ग्राम पंचायत-गदहीडीड पलारी बलौदाबाजार के प्रेरणा से किया गया.





