बलौदा बाज़ार

बलौदाबाजार : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण, संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन,

बलौदाबाजार : संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण,

संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन,

बलौदाबाजार, 26 नवम्बर 2021, संयुक्त जिला कार्यालय में आज संविधान दिवस मनाया गया। संविधान सभा ने आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को नवनिर्मित संविधान को अंगीकार किया था। संविधान के निर्माण में भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब अम्बेडकर की सर्वोपरि भूमिका थी। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन एवं एसपी श्री आई.के.एलिसेला ने आज सवेरे यहां जिला कार्यालय परिसर में स्थापित बाब साहेब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें सादर नमन किया। इसके बाद जिला कार्यालय में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कलेक्टर श्री जैन ने शासकीय सेवकों को भारतीय संविधान की मूल भावना के अनुरूप जनहित के काम करने का संकल्प दिलाया। जिले की अन्य सरकारी कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित संयुक्त जिला कार्यालय के तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!