छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिकारान एसोसिएशन के डिजेन्द्र कुर्रे प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त 

छत्तीसगढ़ सिकारान एसोसिएशन के डिजेन्द्र कुर्रे प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

छत्तीसगढ़ :- दो डिग्री ब्लैक बेल्ट, तीन बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कई मैडल जिनके नाम तथा 25 वर्षो से कराटे में लंबी सेवा दिए डिजेन्द्र कुर्रे को सिकारान एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली।राष्ट्रीय स्तर की बैठक विशाखापत्तनम में आयोजित बैठक में हैदर अली राष्ट्रीय अध्यक्ष सिकारान फेडरेशन ऑफ इंडिया साउथ इंडियन फ़िल्म के एक्शन डारेक्टर सुमन तलवार चेयरमैन सिकारान फेडरेशन ऑफ इंडिया सिहान वरुण पांडेय कार्यकारणी अध्यक्ष सिकारान फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यह जिम्मेवारी सौंपी गई है।

वरुण पांडेय ने बताया कि सिकारान एक है फिलिपिनो मार्शल आर्ट जिसमें हाथ और ज्यादातर पैर लड़ना शामिल है। सीकरन के लिए एक सामान्य शब्द है लात जिसे अन्य फिलिपिनो मार्शल आर्ट के किकिंग पहलुओं के नाम के रूप में भी प्रयोग किया जाता है, इस लेख में उस विशिष्ट कला पर चर्चा की गई है जो विशेष रूप से प्रचलित है रिजाल प्रांत जो किकिंग में लगभग विशेष रूप से केंद्रित है।

बैठक के दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डिजेन्द्र कुर्रे ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी गठन के पश्चात जिला एवं ब्लाक गठन को जल्दी पूर्ण कर छत्तीसगढ़ में सिकारान एसोसिएशन खेल को प्रदेश के हर कोने तक पहुँचाना मुख्य लक्ष्य है।ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारा जा सके।छत्तीसगढ़ में खेल की ओर युवाओं का ध्यान आकर्षित करने के साथ ही उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य किया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक युवा प्रतिभाएं निकलकर सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों के साथ मिलकर बेहतर कार्य किया जाएगा, ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

डिजेन्द्र कुर्रे को सिकारान एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सेंसेई उपेन्द्र प्रधान,सेंसेई छेदीलाल साहू,सेंसेई विजेन्द्र यादव(विजेन गुड्डू),सेंसेई मुकेश गंभीर,सेंसेई रानू शर्मा,सेंसेई संजय पंडा, सेंसेई खिलेश बरिहा,सेंसेई वीरू पिथौरा,सेंसेई मीरा पंडा, सेंसेई योगेश्वरी,सेंसेई पूनम,सेंसेई वंशिका,सेंसेई मनीषा,प्रेमचंद साव,विजय घृतलहरे, नीलाम्बर नायक, सुरेश नंद, के.पी. पटेल, रूपानंद पटेल एवं अन्य साथीगण बधाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!