

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जहां अपनी नई कार की पूजा कराने मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ से लौट रहा परिवार की कार ट्रक से टकरा गई। जिससे मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन का इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जारी है। हादसा डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के सहगांव का है।
जानकारी के अनुसार डौंडी विकासखंड के गीधाली गांव निवासी साहू परिवार अपनी नई कार स्विफ्ट डिजायर खरीद कर मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पूजा कराने ले गए थे। मंदिर से पूजा अर्चना के बाद अपने गांव वापस लौट रहे थे।

कार में 6 लोग सवार थे। रास्ते में गांव से पहले कार ट्रक से टकरा गई। जिसके चलते तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं अन्य तीन गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।





