छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुरलोकप्रिय

RAM MANDIR VISIT: CM विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ अयोध्या के लिए रवाना, कहा -प्रभु श्री राम के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना करूंगा

रायपुर । छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल आज अयोध्या जा रहा है। CMविष्णु देव साय ने कहा कि, भांचा राम के दर्शन करने हम जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस मौके पर माता शबरी की धरती कहे जाने वाले शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी भी उपहार के रूप में रामलला को भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे।उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। यह ननिहाल से अपने भांचा राम को भेंट होगी। उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button