छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरलोकप्रिय

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करियर पॉइंट नेशनल स्कूल द्वारा पहलगाम घटना व ओपरेशन सिंदूर की निकाली झांकी

79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करियर पॉइंट नेशनल स्कूल द्वारा पहलगाम घटना व ओपरेशन सिंदूर की निकाली झांकी

भटगांव : करियर पॉइंट नेशनल स्कूल मे 79 वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया जहाँ स्कूल में देशभक्ति का माहौल छाया रहा। सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह और उमंग देखने को मिल रही थी।

मुख्य अतिथि विक्रम कुर्रे जी अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया. मुख्य अतिथि ने चंद शब्दों में ही बहुत सुंदर ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित किया, फिर सभी अतिथियों के प्रस्थान के पश्चात समस्त शिक्षक व विद्यार्थियों के द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन किया गया,जिसमें पहलगाम टेररिस्ट अटैक और ऑपरेशन सिंदूर की बहुत ही सुंदर झांकी निकाली गई,जो नगर का भ्रमण करते हुए पुनः स्कूल पहुंची और लोगों को जागरूक किया. रैली के वापस आने के पश्चात विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जो मनमोहक था. बड़ी कक्षाओं के छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित लघु नाटक और एकांकी प्रस्तुत किए, जिसे सभी का मन मोह लिया, तथा कई छात्रों ने स्वतंत्रता के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों पर प्रभावशाली भाषण दिए,भाषणों में उन्होंने भारत के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर प्रियंका एवं नरेश चौहान ने अपने संबोधन में छात्रों को शिक्षा के महत्व और एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

वहीँ कार्यक्रम मे अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, नवीन वैष्णव, रामा हिरवानी सहित पार्षद गण, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल, पत्रकार बसंत पटेल, पत्रकार बसंत सोनी एवं पार्षद गण उपस्थित रहे.

कार्यक्रम को सफल बनाने मे डायरेक्टर प्रियंका नरेश चौहान , प्राचार्य राजकिशोर जांगड़े,उप-प्राचार्य शिव कटकवार, जागेश्वर निषाद, देवानंद साहू, प्रकाश नारंग, हेमंत खटकर, राहुल आदित्य, राकेश नवरंग, ममता केशरवानी श्रीमती अंजलि वैष्णव और दिव्या साव सहित समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!