जांजगीर चाम्पाशिक्षा

छात्रा दीपाली सूर्यवंशी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.18% के साथ पूरे राज्य मे 8 वां स्थान और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर शिव कोचिंग द्वारा 11वीं , 12 वीं कक्षा में नि:शुल्क कोचिंग देने का लिया संकल्प

दीपाली सूर्यवंशी को गणित शिक्षक सत्येंद्र प्रजापति (हरिओम सर) ने 11वीं , 12वीं कक्षा में नि:शुल्क कोचिंग देने का  लिया संकल्प,

छात्रा दीपाली सूर्यवंशी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.18% के साथ पूरे राज्य मे प्राप्त किया 8 वां स्थान और जिले में दूसरा स्थान,

जांजगीर : छात्रा दीपाली सूर्यवंशी ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 97.18% के साथ पूरे राज्य मे प्राप्त किया 8 वां स्थान और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किये. दीपाली सूर्यवंशी को इस सफलता पर श्री शिव कोचिंग के संचालक एवं स्टॉफ ने बधाई दिये तथा गणित के शिक्षक सत्येंद्र प्रजापति (हरिओम सर) ने उन्हें 11वीं , 12वीं कक्षा में नि:शुल्क कोचिंग देने का संकल्प लिया.

उसके इस मेहनत को देखते हुए दीपाली के गणित विषय के शिक्षक तथा श्री शिव कोचिंग क्लासेज, डी डी प्लाजा जांजगीर के डायरेक्टर सत्येंद्र भगवान दास प्रजापति ( हरिओम सर) ने यह घोषणा किया है कि वह दीपाली को कक्षा 11वीं एवम् 12वीं में भौतिक शास्त्र और गणित विषय का नि: शुल्क कोचिंग देंगे।

साथ ही जिन छात्रों का 95 % से अधिक आया है, उन सभी छात्रों को भी नि:शुल्क ट्यूशन प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि श्री शिव कोचिंग क्लासेज, जांजगीर पिछले 10 वर्षों से निर्धन मेधावी छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग देते आ रहा हैं।

इस वर्ष कोचिंग क्लास में अध्यनरत छात्रों का 10 वीं एवम् 12वीं बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ परिणाम आया है… जिनमें नंदनी सूर्यवंशी 85%, वंश शर्मा 82%, भूमि कश्यप 81%, एंजेल स्वरूप 79.28%, रक्षा चंदेल 75.60%, भूमि नर्मदा 72%, आनंद लदेर 69%, अमरून निशां 67.33%, भूमि राठौर 67%, आयुष सूर्यवंशी 66.68%, मंजू साहू 64.80%, खुशी राठौर 64%, मनीषा साहू 62.20% एवम् स्नेहा यादव 60% आदि। संस्था इनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!