बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक ने पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क एवं गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के लिए पी. एम. मोदी जी का व्यक्त किये आभार…
बलौदाबाजार : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भाजपा के जिला संयोजक व पार्षद श्रीमती लक्ष्मी अशोक साहू ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने और गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने के लिए प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त की है.
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 9.5, डीजल पर 7 एक्साइज ड्यूटी घटाकर व गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देकर आम जनता को बहुत बड़ी राहत दी है.
वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक व पार्षद श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि ‘ मोदी जी देश के हर वर्ग की चिंता करने वाले एक संवेदनशील नेता है इसलिए पिछले 8 वर्षो से देश के गरीब, किसान और आम जनता के हितो की चिंता हमेशा से मोदी सरकार के निर्णयों के केंद्र मे रही है. इस जनहित निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करती हूँ.






