बिलासपुरस्वास्थ्य

स्वस्थ जीवन शैली की थीम पर कराया जा रहा योग प्रशिक्षण : डॉ कमल कर

स्वस्थ जीवन शैली की थीम पर कराया जा रहा योग प्रशिक्षण : डॉ कमल कर

बिलासपुर : “21 जून 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम है “स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग”। इसी थीम पर अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर ने 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण का आयोजन किया है। माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा स्वास्थ्य संबंधी दो योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है पहला ‘फिटनेश का डोज, आधा घंटा रोज।’ और दूसरा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’।” उक्त उद्गार डॉ कमल कुमार कर सहायक कार्यक्रम सलाहकार राष्ट्रीय सेवा योजना नई दिल्ली ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ऑनलाइन योग प्रशिक्षण शिविर में व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि समय की पाबंदी और कठिन चुनौतियों का सामना राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक की पहचान है। ज्ञात हो कि भारत की आजादी के 75वीं वर्ष को भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय क्षेत्र निदेशालय भोपाल के क्षेत्रीय अधिकारी ए कबीर, राज्य एन एस एस अधिकारी एवं पदेन उपसचिव उच्चशिक्षा डॉ समरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आगामी 21 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वृहद रूप में किया जायेगा, जिसका थीम “स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग” होगा। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए माननीय कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में दिनाँक 18 अप्रैल से 17 मई 2022 तक प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक आयोजित ऑनलाइन योग प्रशिक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बद्ध संस्था के कार्यक्रम अधिकारी एवं चयनित स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षणोपरांत ये प्रशिक्षित कार्यक्रम अधिकारी एवं चयनित स्वयंसेवक अपनी संस्था, समुदाय एवं गोद ग्राम में योग का ऑनलाइन ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। डॉ मनोज सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक, योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ गौरव साहू, योग अनुदेशक मोनिका पाठक, सत्येन्द्र तिवारी, योग प्रशिक्षण टीम के डॉ शिवदयाल पटेल, डॉ मनीषा गर्ग, विनोद कुमार साहू, नंदकुमार चंद्रा, विनय कुमार मनिकपुरी, रघुवर प्रसाद पटेल, मीनाक्षी अग्निहोत्री, मनोज कुमार झा, अन्नपूर्णा घोषाल, आदर्श पटेल, प्रो वाय के तिवारी जिला संगठक कोरबा एवं बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चाम्पा, रायगढ़ जिले से 100 रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। योगाचार्य सत्येंद्र तिवारी व्याख्याता योग विज्ञान विभाग अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा ओमकार प्रार्थना से शुरुवात कर सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न प्रकार के आसन, प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम संचालक डॉ शिवदयाल पटेल ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!