बिलासपुरस्वास्थ्य

आजादी के अमृत महोत्सव में जन-जन को योग से जोड़ने का लक्ष्य बनाया अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय…

आजादी के अमृत महोत्सव में जन-जन को योग से जोड़ने का लक्ष्य बनाया अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय…

बिलासपुर : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं योग विज्ञान विभाग द्वारा 30 दिवसीय ऑनलाइन योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारत की आजादी के 75वीं वर्ष को भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय क्षेत्र निदेशालय भोपाल के क्षेत्रीय अधिकारी ए कबीर, राज्य एन एस एस अधिकारी एवं पदेन उपसचिव उच्चशिक्षा डॉ समरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार आगामी 21 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन वृहद रूप में किया जायेगा, जिसका थीम “स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग” होगा। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए माननीय कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में दिनाँक 18 अप्रैल से 17 मई 2022 तक प्रातः 6:00 से 7:00 बजे तक आयोजित ऑनलाइन योग प्रशिक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बद्ध संस्था के कार्यक्रम अधिकारी एवं चयनित स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षणोपरांत ये प्रशिक्षित कार्यक्रम अधिकारी एवं चयनित स्वयंसेवक अपनी संस्था, समुदाय एवं गोद ग्राम में योग का ऑनलाइन ऑफलाइन प्रशिक्षण का आयोजन करेंगे एवं आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृहद संख्या में लोगों को योग कार्यक्रम से जोड़ पाएंगे। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ मनोज सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक के माध्यम से समुदाय के साथ मिलकर समाज सेवा का कार्य करता है। अन्य सेवा कार्यों के साथ यदि योग के कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाएंगे तो लोगों को कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और वे स्वस्थ एवं निरोग रहेंगे जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। इस प्रकार माननीय प्रधानमंत्री जी की फिट इंडिया मूवमेंट को बल मिलेगा। योग विज्ञान विभाग के प्रमुख गौरव साहू, प्रशिक्षक मोनिका पाठक ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार का लाभ मिलता है। योग प्रशिक्षण टीम के संयोजक योगाचार्य डॉ शिवदयाल पटेल ने बताया कि इस प्रशिक्षण में योग का अभ्यास वैज्ञानिक तरीके से कराया जा रहा है, जिसमें ओंकार ध्यान, शिथिलीकरण, सूर्यनमस्कार, आसन, प्राणायाम और बौद्धिक परिचर्चा, प्रार्थना का क्रम निर्धारण किया गया है। इसमें योग के विधि एवं सावधानियों को बारीकी से निर्देश एवं डेमो के माध्यम से बताया जा रहा है ताकि इस प्रशिक्षण के बाद वे कुशल योग प्रशिक्षक बन सकें। योग प्रशिक्षण टीम में डॉ मनीषा गर्ग, विनोद कुमार साहू, नंदकुमार चंद्रा, विनय कुमार मनिकपुरी, रघुवर प्रसाद पटेल, मीनाक्षी अग्निहोत्री, मनोज कुमार झा एवं अन्नपूर्णा घोषाल, आदर्श पटेल शामिल हैं। प्रशिक्षार्थियों में सर्वप्रमुख प्रो वाय के तिवारी जिला संगठक कोरबा, रेखा गुल्ला, वीरेंद्र कुमार बंजारे, महाबीर चंद्रा, एल आर कर्ष, धरम लहरे, शितेश जैन, डॉ राधेश्याम साहू, के के जायसवाल, प्रताप पांडे, इसाबेल लकड़ा, आनंद तिवारी, डॉ रंजू गुप्ता, बेदराम जाटवर, भूमिका साहू, पूजा गुप्ता, लेखराम, हेमंत देवांगन, योगेश कुमार, मुस्कान मैत्री, सत्यवती साहू, हिमांशु अनंत, शिवम श्रीवास, सुष्मिता धृतलहरे, छाया नोरगे, श्रेया साहू, अजय डाहिरे, रवि महतो, शारदा श्याम, पूरण सिंह ठाकुर, शिवेश मिश्रा, कोमलेश वैष्णव, मोहन उपाध्याय, प्रदीप कुमार चौरसिया, ममता साहू, सुभाष चंद्रा, अलेखराम पटेल, सुभाष चंद्रा, चैन सिंह लकड़ा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!