क्राइमबलौदा बाज़ार

भटगांव थाना की कार्यवाही : ग्राम रोहिना स्थित हमर फैमिली ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

भटगांव थाना की कार्यवाही : ग्राम रोहिना स्थित हमर फैमिली ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार,

आरोपी के कब्जे से से 25 पाव देशी प्लेन शराब, 08 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब एवं 02 बॉटल बियर कुल 7.240 बल्क लीटर कीमती 3360 / रुपए जप्त,

गिरफ्तार आरोपी का नाम- दिनेश केंवट पिता सुकलाल केंवट उम्र 35 वर्ष साकिन जुनवानी थाना भटगांव,

बलौदाबाजार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए श्री पितांबर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ श्री संजय तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में  निरीक्षक राजेश कुमार साहू थाना प्रभारी भटगांव के नेतृत्व में दिनांक 21/04/2022 को थाना क्षेत्रांतर्गत पेट्रोलिंग दौरान जरिए मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रोहिना मेन रोड किनारे स्थित हमर फैमिली ढाबा में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के तत्काल ग्राम रोहिना मेन रोड किनारे स्थित हमर फैमिली ढ़ाबा मे रेड कार्यवाही कर आरोपी दिनेश केंवट द्वारा एक खाखी रंग के कार्टून अंदर छिपाकर रखे 25 पाव देशी प्लेन शराब, 08 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब एवं 02 बॉटल शिंबा बियर कुल 7.240 बल्क लीटर कीमती 3360/रुपए को अवैधानिक रूप से रखना पाए जाने से मौके पर समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 67/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी दिनेश केंवट को दिनांक 21.04. 2022 को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक बुंदराम रत्नेश, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, गीताराम भास्कर का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!