नगर मे साहू परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में शामिल हुये सांसद गुहाराम अजगल्ले,आज पहुंचेंगे भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े

नगर मे साहू परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में शामिल हुये सांसद गुहाराम अजगल्ले
भागवत कथा जहाँ होता, वहां कई अदृश्य देवी देवता रहते है मौजूद :- सासंद गुहाराम अजगल्ले
आज पहुंचेंगे भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े
बलौदाबाजार :- जिले के नगर पंचायत भटगांव में साहू परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद भागवत महापुरण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन रखा गया है, जिसमें पंडित दिनेश भारती गोस्वामी कथा का वाचन कर रहे हैं. साहू परिवार द्वारा अपने पिता स्व. सीताराम साहू जो कि एक शिक्षक थे उनके पुण्यतिथि के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन रखा है। यह कार्यक्रम 7 अप्रैल से शुरू हो गया है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। ऐसे में आज तीसरे दिन जांजगीर लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगल्ले भागवत कथा में शामिल होने पहुँचे जहाँ सांसद ने व्यासपाठ का आरती पूजन कर कथा का श्रवण किया। साथ ही साथ मंच में लोगों को संबोधन किया और कहाकि भागवत कथा, राम कथा कहीं भी हो रहा हो तो वहाँ जाकर कथा श्रवण करना चाहिए और जितना हो सके गरीब दिन दुखियों की मदद करना चाहिए। वहीं उन्होंने आगे कहा कि भागवत कथा जहाँ होता है वहां कई अदृश्य देवी देवता मौजूद रहता है और कथा का श्रवण करता है इसलिए वह स्थल पवित्र के साथ – साथ भक्तिमय होता हैं।
वहीं सांसद गुहाराम अजगल्ले ने साहू परिवार का धन्यवाद और आभार जताया तथा स्वर्गीय शिक्षक को नमन किया। वहीं इस दौरान क्षेत्र के भाजपा नेता झाडू चन्द्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष भटगांव, झाडूराम साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष सरसींवा, पूर्व पार्षद रामलाल साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाईगर कुर्रे, भाजपा महामंत्री फूलचंद जायसवाल, सतोष साहू, राधे चन्द्रा, संजय चन्द्रा के साथ भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नवीन वैष्णव, बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक लक्ष्मी साहू, जिला मंत्री चंचला महिलाने, सावित्री अजगल्ले, कमला राजपूत, रेश्मा सोनवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित साहू परिवार से केवल प्रसाद साहू नोटरी अधिवक्ता, कमता प्रसाद साहू प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू संघ, बुध्देश्वर साहू, रखमदुलार साहू, मुकेश साह, हेमंत साहू, छेदी लाल साहू, हीरा साहू व हेमलाल साहू के साथ नगर वासी एवं आसपास के लोग उपस्थित होकर कथा का रसपान किये ।
वहीं आज शाम को कथा का रसपान करने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े पहुंचेंगे.







