बलौदा बाज़ार

बिलाईगढ महिला कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की पुतला दहन की..

बिलाईगढ महिला कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की पुतला दहन की..

बिलाईगढ़ – ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ के महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज किसानो के विरोध में टिप्पणी करने वाले केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की पुतला दहन की ।

दरअसल केन्द्रीय मंत्री पटेल ने विगत दिवस छत्तीसगढ़ में किसानो से धान खरीदी को लेकर टिप्पणी की थी और धान खरीदी को महज बर्बादी बताये थे। इसी की विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरे प्रदेश भर में केन्द्रीय मंत्री का उक्त बयान का विरोध करते हुए पुतला दहन करने की निर्णय लिये और आज विरोध प्रदर्शन की है। महिला कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ के कार्यकर्ताओं ने बंदारी मेन रोड में केन्द्रीय मंत्री मुर्दा बाद की नारा लगाते हुए पुतला दहन की है। जिसमें महिला कांग्रेस से दुर्गा साहू अध्यक्ष महिला कांग्रेस, गोमती साहू सरपंच , सहित रथराम साहू , विजय साहू , प्रमिला साहू , सुकवारा साहू , रामेश्वरी , दीना ,शांति, लीलाधर ,दिलहरण , धनेश्वर, अजय , जितेन्द्र कुमार आदि लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button