बलौदा बाज़ारमुख्य खबरलोकप्रिय

श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ छिर्रा मे 24 से 27 मार्च को 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा सम्पन्न,  26 मार्च को एक दिवसीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ छिर्रा मे 24 से 27 मार्च को 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा सम्पन्न,

 26 मार्च को एक दिवसीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन,

चन्द्रराम बंजारे / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 28 मार्च 2022

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत छिर्रा के श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ मे 24 मार्च से 27 मार्च तक 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ. जहाँ 24 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ एवं 24,25,26 मार्च को सायंकालीन प्रज्ञा पुराण कथा आयोजित हुआ.

यज्ञ मे विश्वशांति के लिए दिये आहुति, यज्ञ मे विभिन्न संस्कार सम्पन्न –

वहीं प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ विभिन्न संस्कार निःशुल्क कराये गए. प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या मे ग्राम वासी एवं गायत्री परिवार के सदस्य पहुंचकर यज्ञ मे भाग लिए व शाम को कथा श्रवण किये.

26 मार्च को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला सम्पन्न…

26 मार्च को हवन के पश्चात 2 बजे से सायं 5 बजे तक ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन हुआ जिसमे बलौदाबाजार जिले के प्रतिनिधि के रूप मे देव कन्याओं द्वारा नारी सशक्तिकरण को सविस्तार 80 महिलाओं को प्रशिक्षण दिये.

यहाँ एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का अनूठा आयोजन किया गया . जिसमे लगभग बिलाईगढ़ ब्लॉक से लगभग 80 महिलाओं ने एक दिवसीय प्रशिक्षण मे पहुंचकर प्रशिक्षण लिए . वहीं नारियो ने अपनी दुर्बलता एवं अज्ञानता त्यागकर अपनी चिर पुरातन दिव्य शक्ति स्वरुप मे आने का संकल्प लिये .

कार्यक्रम मे 18 से 50 वर्ष के महिलाओं ने इस व्यस्तम समय मे भी समय निकालकर पदोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक कार्यशाला मे भाग लिये . वहीं प्रशिक्षण मे कार्यशाला की भूमिका, नारी जागरण आवश्यकता, नारी समस्याएं एवं समाधान, नारी सशक्त कैसे बने? सभी बहनों के लिए कार्य योजनाएं, कार्य योजनाओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण, संगठन निर्माण इत्यादि बिन्दुओ पर चर्चा परिचर्चा करते हुए व्याख्यान दिये गये.

शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप जिले से उषा सिन्हा दीदी के टीम के साथ प्रतिभा देवांगन, सीता देवी देवांगन, प्रमोदिनी पटेल एवं मीना ध्रुव की टोली ने संगीत मय ढंग से शानदार कार्यक्रम सम्पन्न किये.

वहीं कार्यक्रम मे धारासीव, भटगांव, धनसीर, पवनी, छिर्रा, देवरहा इत्यादि के महिला मण्डल सदस्यों सहित तहसील के आसपास गाँव के महिलाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थित दिये.

26 मार्च को सायंकालीन दीपमहायज्ञ व 27 को पूर्णाहुति –

वहीं 26 मार्च को सायंकालीन दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया जहाँ आसपास के महिलाओं ने थाली मे दीपक सजाकर लाये जहाँ पूरा छिर्रा गाँव दीपको की ज्योति से प्रकाशित हो गया. 27 मार्च को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम को समापन किया गया जहाँ शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप मे महासमुंद जिले से आये टोली को ससम्मान विदाई दिया गया. ज्ञात हो की 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा ग्राम छिर्रा मे प्रत्येक वर्ष वार्षिक कार्यक्रम के रूप मे आयोजित किये जाते हैं. जहाँ गायत्री परिवार सहित विभिन्न समितियों व ग्रामवासियो का हमेशा से विशेष सहयोग रहता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!