क्राइमबलौदा बाज़ार

थाना प्रभारी भटगांव के पदस्थ के पश्चात जुआ के क्षेत्र मे अब तक की पहली बड़ी कार्यवाही :देवसागर के सागौन प्लाट में ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलने वाले 02 आरोपियों को रंगे हांथ दबोचा आरोपियो के कब्जे से नगदी 114600/ रुपए एवं तास पत्ती जप्त

थाना प्रभारी भटगांव के पदस्थ के पश्चात जुआ के क्षेत्र मे अब तक की पहली बड़ी कार्यवाही : ग्राम देवसागर के सागौन प्लाट में ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलने वाले 02 आरोपियों को रंगे हांथ दबोचा

आरोपियो के कब्जे से नगदी 114600/ रुपए एवं तास पत्ती जप्त

सैमसंग मोबाइल 02 नग कीमती 110000/ रुपए जप्त

मोटर सायकल रॉयल इनफील्ड क्रमांक CG13 AD 2954 कीमती 150000/रुपए जप्त

बलौदाबाजार : दिनांक 21/03/2022 को जरिए मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम देवसागर सागौन प्लाट मे कुछ जुआड़ियान रुपए पैसे की दाव लगाकर ताश पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। कि तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी किये जो कुछ जुआड़ियान भाग गए तथा मौके पर आरोपीगण ओमप्रकाश चंद्रा, हरिशंकर साहू मिले जिनके कब्जे से नगदी रकम 114600/ रुपए, सैमसंग मोबाइल 02 नग कीमती 110000/ रुपए, 52 पत्ती ताश, मोटर सायकल रॉयल इनफील्ड क्रमांक CG 13 AD 2954 किमती 150000/ रुपए कुल जुमला 374600/ रुपए को मौके पर समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 50/2022 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

गिरिफ्तार आरोपियों के नाम :-

(1)  ओम प्रकाश चंद्रा पिता नेगीलाल चंद्रा उम्र 31 वर्ष साकिन देवसागर थाना भटगांव।

(२) हरिशंकर साहू पिता हजारी लाल साहू उम्र 33 साल करियाटार थाना बिलाईगढ़।

 

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक दीनबंधु उइके थाना प्रभारी भटगांव, निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी सरसीवा, सउनि भगवती कुर्रे चौकी प्रभारी बेलादूला, सउनि केशराम जांगड़े, प्रधान आरक्षक रमेश मिश्रा, द्वारिका रात्रे, बृजपाल कंवर, थाना भटगांव/सरसीवा के अन्य स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!