बलौदा बाज़ारसामाजिक

जन जागरण मिशन समिति द्वारा रैली निकाल कर दिया गया शांति पूर्ण होली मनाने का संदेश…

जन जागरण मिशन समिति द्वारा रैली निकाल कर दिया गया शांति पूर्ण होली मनाने का संदेश…

सरसीवा – टाटा बिलासपुर के जन जागरण मिशन समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली पर्व को शांति पूर्ण तरीके से मनाने हेतु भक्त प्रह्लाद की झांकी निकाल कर रैली के माध्यम से लोगो को संदेश दिया, इस दौरान रंग गुलाल के बजाय देसी हल्दी चंदन पाउडर का लेप बना कर इस पर्व में कुछ नवीनता को कहा गया , रंग गुलाल से लोगों को कई तरह से परेशानी होती है इसलिए यह लेप का इस्तेमाल बताया गया ।

इसके साथ ही टाटा बिलासपुर के समस्त गलियों में रैली भ्रमण कर नारा व स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और नशें से बचने का सलाह दिया गया कि यह पर्व प्रेम और सौहाद्र का प्रतीक है, इसमें किसी भी तरह का कोई हुल्लड़ न मचाएं, बल्कि शांति और स्नेह का वातावरण निर्माण हो, रैली में समिति के राजेश जायसवाल धनेश्वर साहू , राकेश डहरिया , पालेश्वर साहू , अखिलेश्वर जायसवाल , जीवन साहू , दुर्गेश साहू ,गोकुल साहू, राजेंद्र सोनवानी,रूपेश साहू, गोलू साहू , हिमेश साहू, भूपेंद्र साहू, लाल पीला साहू,धनेश्वरी साहू, सुरीता साहू, सावित्री साहू,मीना साहू, नीलम साहू, शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!