बलौदा बाज़ारलोकप्रिय

चार राज्यों मे भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मण्डल भटगांव कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व रैली निकाल कर मनाये जश्न,

चार राज्यों मे भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर भाजपा मण्डल  भटगांव कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व रैली निकाल कर मनाये जश्न,

कार्यकर्ता, पार्षद व प्रतिनिधि एवं सभी पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व रंग गुलाल लगा कर दिये बधाई,

बलौदाबाजार :- पांच राज्यों मे सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों मे ऐतिहासिक जीत पर बलौदाबाजार जिले के सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व रैली निकाल कर जश्न मनाये. वहीं भाजपा कार्यकर्ताओ , पार्षद व प्रतिनिधि एवं सभी पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व रंग गुलाल लगा कर दिये बधाई.

भाजपा मंडल भटगांव के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व रैली निकाल कर जश्न मनाते हुए मिठाई, फटाके व रंग गुलाल लगा कर पहले ही होली मना लिये। जहां भाजपा प्रचार-प्रसार मंत्री मनोहर सरजाल ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी जो पांच राज्यों मे चुनाव हुआ उसमे भारतीय जनता पार्टी को जनता ने जिस प्रकार चार राज्यों मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनायी है। इससे देश मे एक संदेश गया है कि आज इस देश की जनता राष्ट्रवाद को और राष्ट्र के सर्वगुण को इस बात को स्वीकार करके पुरी ताकत से पूरी उत्साह से जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान किया है। और आज हम सभी भारतीय जनता पार्टी के महिला पुरूष कार्यकर्ता है वो चार राज्य मे भाजपा की सरकार बनने जा रही है इस खुशी मे हम लोग फटाका, मिठाई और होली आने के पहले आज होली मना रहे।

वही प्रचार-प्रसार मंत्री मनोहर सरजाल ने राज्य सरकार ने जो बजट पेश किया है उसे निराशा जनक बजट बताया और कहा कि जिस तरह 2019 विधानसभा चुनाव मे तत्कालीन जो सरकार है भूपेश की जिस तरह उन्होने ठगी घोषणा पत्र जारी करके सरकार मे आया इसी प्रकार से जो बजट मे पेश किया है वो सिर्फ ख्वाबी पुलाव है उससे कुछ होना जाना नही है वो सिर्फ जनता को आने वाले समय मे हिम्मत की बोझ लादी जा रही है इसके आलावा बजट मे और कुछ नही दिखाई नही दे रहा है। वही जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती ने कहा कि हमारे भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों मे जीत हासिल की है इसी के खुशी मे हम लोग मिठाई, फटाके और होली मना रहे है।

जहां उक्त कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष भटगांव झाडू चन्द्रा, प्रचार प्रसार मंत्री मनोहर सरजाल, महामंत्री फूलचंद जायसवाल, श्याम लाल साहू, गुड्डा साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाईगर कुर्रे, अशोक साहू, भीमेश्वर आदित्य, विक्रम कुर्रे, गौरीशंकर सोनवानी, रविन्द्र सिंह, रामकृपाल पटेल, सुरेश रघु, लीलाधर वैष्णव, शिव भारती, पार्षद शिव सिदार, तुलसी आदित्य, राजेश बारटे जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय चन्द्रा, मनीष, पंकज सरजाल, विशाल चौहान, गणेश राम, रामेश्वर चौहान, मोहन मानिकपुरी, आजाद कुमार, जितेन्द्र नेताम, रामदुलार साहू, गुलशन, रमेश, विजय, हेतराम भारती, के साथ महिला मोर्चा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक लक्ष्मी साहू, जिला पंचायत सदस्य सरिता भारती, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तुलसी रघु, पार्षद शीला साहू, कमला राजपूत, रेश्मा सोनवानी, सुशीला भारती, सावित्री अजगल्ले, नीरा डड़सेना सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button