अजर अमर सतनाम काव्य संग्रह का हुआ विमोचन…
अजर अमर सतनाम काव्य संग्रह का हुआ विमोचन…
भटगांव- बिलाईगढ़ अंचल के युवा कवि डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर के संपादन में अजर अमर सतनाम साझा काव्य संग्रह का विमोचन संत समागम मेला स्थल गिरौदपुरी धाम में हुआ।जिसमें समाज के सभी प्रभुद्धजन दाऊ राम रत्नाकर (पूर्व विधायक पामगढ़),डॉ अनिल भतपहरी (सचिव राज भाषा आयोग छत्तीसगढ़),प्रगतिशील सतनामी समाज के प्रमुख मोहन बंजारे, अश्वनी बबलू त्रिवेन्द्र, विजय कुर्रे, एल एल कोशले,आर पी भतपहरी,राज महन्त बंशीधर कुर्रे, दिनेश बंजारे, बानू खूंटे, मनीष रात्रे मीडिया प्रभारी,लोकनाथ तांडेय,खगेन्द्र कुर्रे, अनिल जांगड़े,नील कुमार यादव,श्यामा कुर्रे, क्रांति खूंटे, रेखा कौशिक,सुरेन्द्र बंजारे,हृदय अनंत के अलावा सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता एवं हजारों सदस्य उपस्थित थे।
सम्पादक डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर सह संपादक में इंजीनियर गजानंद पात्रे सत्यबोध,डी एल भास्कर मुंगेलिहा, जुगेश बंजारे, अश्विन कोसरे रहंगिया, सुखदेव सिंह अहिलेश्वर की टीम नें समाज के सभी वरिष्ठ एवं नव कलमकारो का उत्कृष्ट सतनाम भजन पर सृजन कर उन्हें मंच प्रदान किये है।साथ ही साथ उनकी रचनाओं को संग्रहित कर पुस्तक में परिणित करवाएं है।अजर अमर सतनाम में शामिल होने वाले साहित्यकार लोकनाथ तांडेय, मणिशंकर दिवाकर, अश्विन दिवाकर, बीसे लाल,तिलक तनौदी स्वछन्द, संतोष कुमार मिरी, श्यामा कुर्रे,खेमचंद कुर्रे, ओमप्रकाश पात्रे,बूंद राम जांगड़े ,अनिल जांगड़े, कमलेश ढिन्ढे, तुलाराम निराला,महेतरु मधुकर,संतोष कुमार टंडन ,खगेंद्र कुर्रे ,कौशल्या खुराना ,गणेश महन्त, पुष्पराज देवहरे एवं ज्ञानी है।
विमोचन के पश्चात राज्य स्तरीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें सभी कवियों ने बाबा गुरु घासीदास की पावन धाम गिरौदपुरी मेला स्थल में एक से बढ़कर एक कविताये,गीत ,गजल,मुक्तक,घनाक्षरी, दोहे, चौपाई से आम जन मानसो का खूब मनोरंजन किया।सफल संचालन डॉ अनिल भतपहरी सचिव राज भाषा आयोग छत्तीसगढ़ के द्वारा किया गया।अंत मे सभी साहित्यकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रगतिशील सतनामी समाज के सभी कर्मण पदाधिकारी,कर्मचारी,वरिष्ठ सलाहकारों ने उत्कृष्ट आयोजन के लिए हर्ष व्यक्त किया।