लोकप्रियसामाजिक

श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे दिनांक 27 फ़रवरी रविवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला सम्पन्न…

श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे दिनांक 27 फ़रवरी रविवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला सम्पन्न…

बलौदाबाजार : श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव मे दिनांक 27 फ़रवरी 2022 रविवार को एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय नारी सशक्तिकरण कार्यशाला का अनूठा आयोजन किया गया . जिसमे लगभग भटगांव ब्लॉक से लगभग 108 महिलाओं ने एक दिवसीय प्रशिक्षण मे पहुंचकर प्रशिक्षण लिए . कार्यक्रम की शुभारम्भ वार्ड -04 के पार्षद श्रीमती  नवीन वैष्णव जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तत्पश्चात शांतिकुंज प्रतिनिधियों, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं उपस्थित सभी बहनों को तिलक लगाकर एवं रक्षासूत्र बांधकर स्वागत एवं अभिनन्दन किये. कार्यक्रम का शुरुवात मे ही धोबनी के महिला मण्डल के बहनों द्वारा नारी जागरण पर सुन्दर गीत प्रस्तुत किये गये.वहीं नारियो ने अपनी दुर्बलता एवं अज्ञानता त्यागकर अपनी चिर पुरातन दिव्य शक्ति स्वरुप मे आने का संकल्प लिये .

कार्यक्रम 18 से 50 वर्ष के महिलाओं ने इस व्यस्तम समय मे भी समय निकालकर प्रातः 11 बजे से सायं 4.30 बजे तक कार्यशाला मे भाग लिया . वहीं प्रशिक्षण मे कार्यशाला की भूमिका, नारी जागरण आवश्यकता, नारी समस्याएं एवं समाधान, नारी सशक्त कैसे बने? सभी बहनों के लिए कार्य योजनाएं, कार्य योजनाओं का व्यवहारिक प्रशिक्षण, संगठन निर्माण इत्यादि बिन्दुओ पर चर्चा परिचर्चा करते हुए व्याख्यान दिये गये.

शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप जिला प्रतिनिधि वीणा, चंद्रप्रभा एवं उषा दीदी के टीम की महिलाओं की टोली ने संगीत मय ढंग से कार्यक्रम की प्रस्तुति किये.

वहीं कार्यक्रम मे सरसिवा, धोबनी, धारासीव एवं भटगांव के महिला मण्डल सदस्यों सहित पुरे भटगांव तहसील के आसपास गाँव के महिलाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर प्रशिक्षण लिए . कार्यक्रम मे भटगांव सहित क्षेत्र के महिला मण्डल, युवा मण्डल एवं वरिष्ठ परिजनों का विशेष सहयोग रहा . भोजन की पूरी व्यवस्था युवा मण्डल द्वारा किया गया. वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड 04 के पार्षद श्रीमती नवीन लीलाधर वैष्णव रहे तथा कार्यक्रम का समापन  महिला पर्यवेक्षक श्रीमती प्रतिभा अजय नारंग ने किये. विशिष्ट अतिथि के रूप मे पार्षद प्रतिनिधि श्री सुरेश रघु एवं लीलाधर वैष्णव जी रहे.

वहीं अंतिम मे महिला मण्डल के सभी बहनों द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार से आयी हुई बहनों का भावभरी विदाई दिये.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!