छत्तीसगढ़सामाजिक

पटेल मरार समाज का परिक्षेत्र स्तरीय वार्षिक बैठक संपन्न, मेधावी छात्र छात्राओं, प्रशिक्षक एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

पटेल मरार समाज का परिक्षेत्र स्तरीय वार्षिक बैठक संपन्न,

मेधावी छात्र छात्राओं, प्रशिक्षक एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान,

बिलाईगढ़ :- मरार पटेल समाज की भटगांव परिक्षेत्र स्तरीय वार्षिक सम्मेलन (बैठक) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धाराशिव में सम्पन्न हुआ , इस बैठक का शुभारंभ पटेल समाज की ईष्ट देवी माता शाकंभरी देवी के महाआरती के साथ पूजा अर्चना कर हुई. इसमें सभी गाँव के पदाधिकारी गण एवं सामाजिक बंधु पहुंचे. समाजिक चर्चा एवं परिचर्चा हुई और सामाजिक प्रकरणों का निपटारा हुआ.

मेधावी छात्र छात्राओं, प्रशिक्षक एवं उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान –

साथ ही यहाँ भटगांव परिक्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान एवं मां शाकंभरी कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षकों का भी सम्मान हुआ. जिसके अंतर्गत ब्यूटी पार्लर ट्रेनर शारदा पटेल/ भूपेंद्र पटेल भटगांव, सिलाई ट्रेनर अंसुईया पटेल धाराशिव, सिलाई ट्रेनर देवराम पटेल जेवराडीह को सहयोग राशि के साथ श्रीफल एवं साल भेट कर सम्मानित किया गया.

वहीं 2021 में आयोजित विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभावान छात्र छात्राओं में 10 वीं कक्षा में प्रथम पीयूष नारायण, द्वितीय सरस्वती पटेल, तृतीय पुष्पेंद्र पटेल धाराशिव, वही 12 वीं कक्षा में प्रथम स्थान श्रुति पटेल भटगांव, द्वितीय लता पटेल तृतीय धनेश्वरी पटेल जेवराडीह, स्नातक स्तर पर प्रथम संजय पटेल रामनगर, द्वितीय रामेश्वरी पटेल धाराशिव, तृतीय ज्योति पटेल भटगांव, और स्नातकोत्तर में प्रथम गोकर्ण पटेल, द्वितीय स्थान किरण पटेल भटगांव ने अर्जित किये सभी छात्र छात्राओं को ट्राफी से सम्मानित किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना किये.

 

वहीं पूर्व में गठित पटेल युवा संघ भटगांव, जेवराडीह एवं धाराशिव पटेल युवा संगठन को सामाजिक कार्य एवं गांव में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु युवा सदस्यों को ट्राफी से सम्मानित किया.

 

बैठक के दौरान परिक्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल ने सामाजिक आय व्यय लेखा एवं वार्षिक बजट प्रस्तुत किये एवं युवाओ के स्वरोजगार के लिए इस वर्ष कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ नगर भटगाव से अतिशीघ्र करने का प्रस्ताव रखा. रोजगार के लिए हर संभव प्रयास मदद समाज के द्वारा किया जायेगा. इससे पहले शाकंभरी कौशल विकास के अंतर्गत महिलाओं को प्रत्येक गाँव मे सिलाई, कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जा चूका है जो ग्राम बचे है उनको इस सत्र मे प्रशिक्षण दिया जायेगा.

युवा संगठन के निर्माण एवं समाज के युवा पदाधिकारियों के नव विचार से आज पटेल समाज को एक नई दिशा मिल रहा है और पटेल समाज का विकास संभव होते जा रहा है. आने वाले समय मे और कई कार्य योजनाओं का प्रस्ताव करके संचालित किया जायेगा जिसमे पुरे समाज के साथ युवाओं एवं युवतियों के सर्वांगीण विकास सम्भव हो सकेगा.

वार्षिक बैठक में परिक्षेत्र अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष परस राम,सचिव नंद कुमार पटेल, सह सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष राधे पटेल, कृष्ण कुमार पटेल सचिव मंदिर समिति, शिवरीनारायण मंदिर समिति सदस्य रमाकांत पटेल, नारायण पटेल, दिलहरण पटेल, गेंद राम पटेल , युवा सदस्य एवं पत्रकार के पी पटेल, बादल पटेल, सहित समाज समस्त सामाजिक बंधु उपस्थिति रहे. इस पूरे बैठक के संचालन एवं भोजन व्यवस्था का श्रेय पटेल युवा संघ, एवं पटेल समाज, धाराशिव को जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!