लोकप्रिय

जिला भाजयुमो की स्वागत समारोह एवं परिचयात्मक बैठक सम्पन्न, युवाओं को नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं के अरमानों को कुचलने का कार्य कर रही है कांग्रेस सरकार – अंजय बघेल

जिला भाजयुमो की स्वागत समारोह एवं परिचयात्मक बैठक सम्पन्न

युवाओं को नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं के अरमानों को कुचलने का कार्य कर रही है कांग्रेस सरकार – अंजय बघेल

संगठन को मजबूत बनाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सनम जांगड़े ने बैठक में दिया जोर

बलौदाबाजार – भाजपा कार्यलय जिला बलौदाबाजार भाटापारा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु के नेतृत्व में स्वागत समारोह एवं परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में युवा मोर्चा के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सतीश रात्रे ने बताया की भाजयुमो के नवनियुक्त जिला प्रभारी अजय बघेल एवं सह प्रभारी अभिषेक सोनकर एवं राहुल सराफ का प्रथम आगमन बलौदाबाजार भाटापारा जिला में हुआ जिसके उपलक्ष्य में भाजयुमो जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यसमिति सदस्यों, विशेष आमन्त्रित सदस्यों, मण्डल अध्यक्षो, महामंत्रियों एवं कोषाध्यक्षो की विशेष बैठक का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया।

इस बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.सनम जांगड़े, जिला प्रभारी अंजय बघेल व जिला सह प्रभारी अभिषेक सोनकर एवं राहुल सराफ, भाजयुमो प्रदेश आमंत्रित सदस्य रोमी साहू, पलारी नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरसिंग निर्मलकर उपस्थित रहे।

बैठक प्रारंभ के पूर्व भारत माता एवं पार्टी के निवदाताओ के छाया चित्रों में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम आरंभ किया गया बैठक में परिचात्मक तथा संगनात्मक विषयो पर कार्यकर्ताओं को वरिष्ठों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वही परिचयात्मक बैठक में सभी पदाधिकारी कार्यसमिति विशेष आमंत्रित एवं सभी मंडल अध्यक्षों का बारी बारी से परिचय हुआ जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व में निभाए दायित्व और कब से कार्य कर रहे संगठन में इसे मंच के माध्यम से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रभारियों की नियुक्ति कर उसकी घोषणा की गई। युवा मोर्चा की टीम में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का भी निर्देश दिया है।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ.सनम जांगड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने युवा मोर्चा के सदस्यों से सरकार के हर गलत निर्णय का विरोध करने की अपील की। साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए सभी दावे और वादे झूठे हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सबसे अपने इन तमाम घोषणाओं को अपने राज्य में लागू करके दिखाना चाहिए। जांगड़े ने आरोप लगाया कि पहले तो कांग्रेस घोषणा पत्र के सभी वादे झूठे है और उस पर कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता भी शून्य है। ऐसे में राज्य की जनता कांग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली है।

जिला प्रभारी अंजय बघेल युवा मोर्चा संगठन की महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने युवाओं को संगठित होकर राज्य और राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोगों की जो सेवा की है, वह सराहनीय है। वर्तमान की राज्य सरकार ने युवाओं को नौकरी का सपना दिखाकर अब अपने वायदे से मुकर रही है। साथ ही युवाओं के अरमानों को कुचलने का कार्य कर रही है। युवा मोर्चा को बूथ स्तर पर मजबूत करना है। युवा वर्ग के सपनों को भाजपा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को प्रखंड स्तर पर क्रियांवित करने पर जोर दिया।

सह प्रभारी अभिषेक सोनकर ने अपने उद्बोधन में कहा की आज में छत्तीसगढ़ प्रवास कर रहा हूँ और हर प्रवास पर कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूँ, लेकिन जैसे कार्यकर्ता हमारे युवा मोर्चा में उस प्रकार के कार्यकर्ता देश की किसी अन्य पार्टी में नहीं हैं। उन्होंने कहा हम जो भी काम कर रहे हैं उस काम को हमें पुरे मन से करना चाहिए। उन्होंने कहा हम पार्टी में लेने के लिए नहीं देने के लिए आये हैं क्योंकि ऐसा मौका हर किसी को नहीं मिलता क्योंकि हम अपनी जवानी पार्टी को दे रहे हैं, जो वापस नहीं आती। इसलिए अपने काम को ऐसा करें कि पार्टी हमेशा आपके काम को याद रखे। उन्होंने कहा हमें अपने बूथ को मजबूत करना है। हमारे बूथ पर कैसा काम चल रहा, कितने लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं, इस पर काम करना चाहिए।

सह प्रभारी राहुल सराफ ने कहा कि यहाँ की पूर्व में भाजपा सरकार ने 15 सालो में बहुत काम किये हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सब बीजेपी की एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनानी है। आज ठीक करेगें तो कल ठीक होगा और कहा की राजनीति में लंबा चलना है तो अपना व्यवहार सही रखें तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस बार आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में नया इतिहास लिखना है। अपने बूथ को मजबूत कैसे करना, इस पर काम करना है। ऐसा नेतृत्व आपके सामने है, जिन्होंने अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए, भाजपा में अपना एक अलग स्थान बनाया है। हमें अपनी भाजपा सरकार के कामों का अधिक से अधिक उनका सोशल मीडिया में प्रचार करना चाहिए। कैसे हम बूथ लेवल में और मजबूत होंगे इस पर काम करने की आवश्यकता है।

भाजयुमो प्रदेश आमन्त्रित सदस्य रोमी साहू ने कहा कि पार्टी की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने युवा मोर्चा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती है और वर्तमान में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार के की नए आयाम गढ़े हैं तबादला उद्योग,रेत माफिया,धर्मांतरण अपने चरम पर है,युवाओं किसानों महिलाओं की आवाज़ को दबाया जा रहा है,प्रदेश द्वारा प्राप्त 16 महीने की कार्ययोजना के साथ युवा मोर्चा मैदान पर उतरेगी जिसका आगाज़ आज की बैठक से हो चुका है,सभी कार्यकर्ता कमर कस लें युवा मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता इस दमनकारी सरकार से लड़ने और 2023 के चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने युवा मोर्चा की अहम भागीदारी होगी। भूपेश बघेल ने महिलाओं के साथ शराबबंदी के नाम पर और युवाओं के साथ रोजगार देने और बेरोजगारों को 2500 रु भत्ता देने के नाम पर छल किया है,युवा मोर्चा मजबूती से इनकी की आवाज़ को बुलंद करेगा और 2023 में हमारी सरकार बनेगी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा पार्टी के कामो में सबसे आगे रहा है। युवा मोर्चा ने पार्टी द्वारा सौपे गए प्रत्येक कार्यो को ईमानदारी से पूरा किया है। और आगे भी हमेशा युवा मोर्चा अपनी अग्रणी भूमिका निभायेगा। वही आज से 1 वर्ष पूर्ण आज के ही दिन मुझ पर विश्वास जताते हुए पार्टी ने जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मुझे सौपी थी जिसे आप सभी साथियों के सहयोग से निभाने का यथा संभव प्रयास मेरे द्वारा किया गया है जिसका वार्षिक वृत फोल्डर आपके समक्ष प्रस्तुत है।

मंच का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत यादव व आभार जिला महामंत्री अंजय श्रीवास ने किया।

इस बैठक में जिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष कन्हैया साहू, अभिषेक तिवारी, मंत्री हेमंत साहू, रविशंकर वर्मा,कोषाध्यक्ष अनुपम बाजपेयी, गणेश साहू, के.के.देवांगन, सतीश रात्रे,गनेशी राकेश , प्रणव अवस्थी, मंडल अध्यक्ष वासुदेव ठाकुर, अजय गर्ग, रामलाल कुर्रे, भोलाराम वर्मा, नागेश साहू, आशीष टोडर, नंदकुमार साहू, गोलू देवांगन, टोक्की वर्मा, लुनकरण वर्मा, लोकेश यदु, तरूण वर्मा, अमन तिवारी, हरीश साहू, अविनाश शर्मा, हिमांशु वर्मा, समारू कैवर्त्य, मोहन साहू, कृष्णा द्विवेदी, आकाश सिंहसागर, हरीश विश्वकर्मा, नरेन्द्र साहू, युगेश वर्मा, सुनील टोण्डरे, कार्तिक जायसवाल, पिंटू साहू, विक्रम कुर्रे सहित युवा मोर्चा के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बन्धु गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button