कांग्रेस पार्टी रीति निति मुख्यमंत्री व विधायक चंद्र देवराय के कार्यकुशलता से कांग्रेस की सदस्यता अभियान से जुड रहे है लोग – सहदेव सिंह सिदार

कांग्रेस पार्टी रीति निति मुख्यमंत्री व विधायक चंद्र देवराय के कार्यकुशलता से कांग्रेस की सदस्यता अभियान से जुड रहे है लोग – सहदेव सिंह सिदार
चंदराम बंजारे / प्रज्ञा 24 न्यूज़ / 30 जनवरी 2022
बिलाईगढ- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संसदीय सचिव चंद्र देवराय एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ के अध्यक्ष भागवत साहू के मार्गदर्शन में बिलाईगढ ब्लाक में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान पोलिग बुथ स्तर पर जारी है।
इस तारतम्य में बिलाईगढ ब्लाक के युवा तेजतर्रार आदिवासी नेता व उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ सहदेव सिंह सिदार व्दारा ग्राम जुनवानी व नावापारा में सदस्यता अभियान किया गया। जिसमें युवा ,महिला ,बुर्जो की सभी लोग सदस्यता अभियान में भाग लेकर कांग्रेस पार्टी की रिति नीति ,मुख्यमंत्री व विधायक चंद्र देवराय की कार्य कुशलता व क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास से प्रभावित होकर सदस्यता ली। जिसमें प्रमुख रूप से समारू सिदार, उमा शंकर साहू , धरम यादव ,अजय यादव , डीओ पुरैना ,संदीप , रविराज पात्रो, सिदार, कुमार पटेल ,वंशीलाल केवट, संतराम पटेल , भोजबाई केवट (पूर्व सरपंच जुनवानी) रामस्वरूप पटेल उपाध्यक्ष सरपंच नावापारा, चंद्रकांत वैष्णव, अजय यादव , मदन, दशरथ, फागूलाल, राकेश ,मितेन्द्र , पितरू चौहान सरपंच प्रतिनिधि नावापारा, भागीरथी पटेल, जनाराम पटेल, जनक केवट सहित सैकडो लोग सामिल है।