आज से 10/12 वीं बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ,कलेक्टर ने किया 8 उड़नदस्ता दलों का गठन
ब्लॉक स्तर पर 6 उड़नदस्ता टीमों का गठन

आज से 10/12 वीं बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ,कलेक्टर ने किया 8 उड़नदस्ता दलों का गठन
उड़नदस्ता दलों को परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखते हुए निष्पक्ष निरीक्षण करने के निर्देश
ब्लॉक स्तर पर 6 उड़नदस्ता टीमों का गठन
सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- आज से कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा प्रारम्भ हुआ है, जो 13 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए उड़नदस्ता दल एवं पर्यवेक्षकों त कीनियुक्ति की गई है ।

जिले में परीक्षा के प्रभावी निरीक्षण हेतु जिला स्तर पर कुल 8 उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जिनमें प्रत्येक दल में 4-4 सदस्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त ब्लॉक स्तर पर 6 उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। परीक्षा प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12:15 बजे तक संचालित होगी।
कलेक्टर की ओर से उड़नदस्ता दलों को परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखते हुए निष्पक्ष निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।









