छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, जल जीवन मिशन की ली मैराथन बैठक*

*एक्शन मोड में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, जल जीवन मिशन की ली मैराथन बैठक*

*4 ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ थमाया नोटिस, 1 ठेकदार ब्लैक लिस्टेड*

*जिले के सभी ब्लॉक के सरपंच सचिव, ठेकेदारों का कलेक्टर ने बैठक लेकर अधूरे कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिए*

*गर्मी के पहले जिले के सभी गांवों तक जल पहुंचाने कलेक्टर का लक्ष्य*

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 फ़रवरी 2026/गर्मी के पहले जिले के सभी गांवों तक जल पहुंचाने के लक्ष्य के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में गुरुवार को सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक अलग अलग पाली में, जिले के तीनों ब्लॉकों के सरपंच, सचिव एवं ठेकेदारों की जिला स्तरीय मैराथन बैठक लेकर जल जीवन मिशन की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में अधूरे कार्यों पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम से पहले हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में कुल 721 गांवों में जल जीवन मिशन की कार्य योजना संचालित है। इनमें से 324 गांवों में कार्य पूर्ण हो चुका है। 124 गांवों में कार्य अधूरा है, जिन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के लिए ही यह मैराथन बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण कर ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में अनुपस्थित ठेकेदारों से मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 30 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई ग्राम पंचायतों में पानी टंकी के पास बाउंड्रीवाल नहीं बनी है, पाइपलाइन अधूरी है तथा जल स्रोत की कमी है। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि सभी अधूरे कार्यों को 30 मार्च तक पूर्ण कर लक्ष्य हासिल किया जाए।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने स्पष्ट कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा लंबे समय से कार्य बंद रखा गया है, उनके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।

*1 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट*

ग्राम पंचायत पीपरडुला एवं ठरकपुर में कार्य अधूरा छोड़ने पर ठेकेदार रामनारायण देवांगन (कटगी) को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए।

*4 ठेकेदारों को पेनाल्टी सहित नोटिस*

जिन ठेकेदारों को पेनाल्टी के साथ नोटिस जारी किया गया, उनमें साईं ट्रेडर्स (ठरकपुर), सौमित्र कंस्ट्रक्शन (जांजगीर), शिवम कुमार (रायपुर), अन्य ठेकेदार शामिल है।

*जिनको नोटिस जारी उन ठेकेदारो के नाम*

कारण बताओ नोटिस जारी किए गए उन ठेकेदारों में श्री महालक्ष्मी इंफ्राकाम साजन गुप्ता (रायगढ़), बेरी एसोसिएट (कोरबा), तायल इंफ्रास्ट्रक्चर, समीक्षा कंस्ट्रक्शन (बिलासपुर), वैष्णवी कंस्ट्रक्शन (रायपुर), आर्या कंस्ट्रक्शन फिरदोस आलम बिलासपुर, अफरोज आलम बिलासपुर शामिल है।

*ग्राम पंचायतों को गुणवत्ता के साथ काम करने के सख्त निर्देश*

कलेक्टर ने ग्राम बगलोटा में कार्य में लापरवाही पर पीएचई विभाग के आर्या कंस्ट्रक्शन के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत बेलटेकरी में नल-जल योजना का कार्य शीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए ।

ग्राम पंचायत सुरगुली में बाउंड्रीवाल निर्माण एवं योजना का शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साहू कंस्ट्रक्शन एवं मटेरियल सप्लायर पर पेनाल्टी लगाकर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत रोहिना में अमरेला बिल्डर्स द्वारा 2024 से कार्य बंद रखने पर नोटिस जारी कर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!