छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

विद्युत् विभाग द्वारा भटगांव के सांस्कृतिक भवन मे स्मार्ट मीटर पखवाड़ा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

विद्युत् विभाग द्वारा भटगांव के सांस्कृतिक भवन मे स्मार्ट मीटर पखवाड़ा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

स्मार्ट मीटर से डरे नहीं यह सिर्फ अफवाह है, ऐप व स्मार्ट मीटर का भविष्य मे कई फायदे है – जे ई शशिकांत राठौर 

भटगांव : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भटगांव एवं TATA Power द्वारा 18 फ़रवरी को भटगांव नगर पंचायत स्थित सांस्कृतिक भवन में दोपहर 3 बजे स्मार्ट मीटर पखवाड़ा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जहाँ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भटगांव व क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर संबंधित उपयोगी जानकारी एवं इसके प्रति जागरूक किया गया.

वहीँ क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही उलझन व अफवाहों के बीच विद्युत विभाग के अधिकारी जे ई शशिकांत राठौर ने कहा कि, स्मार्ट मीटर पूरी तरह भरोसेमंद है और इनमें किसी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं है। स्मार्ट मीटर पूरी तरह ऑटोमेटिक सिस्टम पर काम करते हैं। इनमें इंसानी हस्तक्षेप नहीं होता, इसलिए गलत रीड़िग या गलत बिल की संभावना बहुत कम रहती है। साथ ही इससे बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी। मीटर लगाने के बाद उसकी जानकारी एसएपी सिस्टम में दर्ज की जाती है। इसके बाद नया बिल स्मार्ट मीटर की रीडिंग के आधार पर जारी होता है और ऐप के माध्यम से आप घर बैठे बिजली बिल पेमेंट कर सकते है और कई समस्याओ को ऑनलाइन भी दर्ज कर सकते हैं.

उपभोक्ताओं के सवालो पर राठौर ने बताया कि, कुछ मामलों में मानवीय भूल से मीटर की जानकारी दर्ज नहीं हो पाती, जिससे औसत बिल जारी हो जाता है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलने पर विभाग तुरंत सुधार करता है और पहले जारी औसत बिल को समायोजित कर देता है। अगर किसी उपभोक्ता को एकमुश्त ज्यादा बिल मिलता है तो नियम के अनुसार स्लैब की सुविधा देकर बिल को समायोजित किया जाता है। स्मार्ट मीटर या बिलिंग से जुडी किसी भी समस्या के लिए कार्यालय मे या फिल्ड ऑफिसर से संपर्क कर सकते है.

टाटा पावर के प्रतिनिधि ने इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की अपील किये.कार्यक्रम मे नगर व क्षेत्र के उपभोक्तागण और विद्युत् विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!