छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शिव जी के 12 ज्योतिर्लिंग का दिव्य दर्शन एवं आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी

भटगांव : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भटगांव महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित शिव दर्शन झांकी जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन, आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी द्वारा महापर्व महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया गया।

इस झांकी का उदघाटन नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन जी,स्कूल प्रिंसिपल कुमार चौहान, पुरनदास जोशी, अशोक केसरवानी,ज्योति जोशी, ब्रह्माकुमारी देवकी बहन, ब्रह्माकुमारी पिंकी बहन द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

यह झांकी दिनांक 13 फरवरी से 17 फरवरी तक शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक रखा गया । इस शिव दर्शन झांकी में ब्रह्माकुमारी पिंकी ने बताया कि जिस प्रकार दशहरा सत्य की असत्य पर विजय का दिवाली संपन्नता और प्रकाश का प्रतीक है,उसी प्रकार शिवरात्रि भी परमात्मा के दिव्य अवतरण का सूचक है। महाशिवरात्रि का त्योहार पूरे भारतवर्ष में बड़ी ही श्रद्धा भावना के साथ मनाया जाता हैं। शिवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नही है ,बल्कि परमात्मा शिव के अवतरण का पावन स्मृति दिवस है यह याद दिलाता है कि जब संसार अज्ञान अंधकार और विकारों में पूरी तरह डूब जाता है। जब मनुष्य डायरेक्शन खो देता है तभी परमात्मा निराकार शिव इस धरती पर अवतरित होते हैं यही कारण है कि इस दिन को शिवरात्रि कहा गया हैं। रात्रि अर्थात अंधकार का समय और शिव का आगमन उसे अंधकार को मिटाने के लिए होता है। राजयोग अनुभूति शिविर तनाव से मुक्त एवं स्थाई सुख शांति की प्राप्ति के लिए 18 फरवरी 2026 बुधवार से प्रारंभ है समय प्रातः 8:00 बजे से 9:00 बजे तक एवं संध्या 6 से 7 बजे तक स्थान फरिश्ता भवन प्रगति नगर भटगांव में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!