
शौर्य प्लांट द्वारा बहेसर कि शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

गोवर्धन यदु /प्रज्ञा 24 न्यूज़ / तिल्दा
तिल्दा नेवरा :- तिल्दा (नेवरा) जनपद पंचायत से लगी ग्राम पंचायत बहेसर की शासकीय जमीन पर शौर्य प्लांट का अवैध कब्जा का आरोप लगाते हुए पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष बंशी यादव ने तहसीलदार को आवेदन दिया . त ग्राम पंचायत बहेसर की मूल्यवान शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 623, 624, 607 पर शौर्य प्लांट बहेसर द्वारा अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व अध्यक्ष बंशी यादव ने तहसीलदार को औपचारिक आवेदन देकर पैमाइश, बेदखली और सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्र में यह मामला गरमा गया है, क्योंकि शासकीय जमीन पर प्लांट संचालकों द्वारा कब्जा ग्रामीण विकास को प्रभावित कर रहा है।



बंशी यादव ने आवेदन में कहा कि इन खसरा नंबरों पर प्लांट ने बिना अनुमति के निर्माण और उपयोग शुरू कर दिया है, जो छत्तीसगढ़ शासन के भूमि नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर कब्जा हटाने की अपील की है।








