छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस और माइनिंग की टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए*

*अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर ने राजस्व, पुलिस और माइनिंग की टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए*

*निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश और लापरवाही नहीं करने की चेतावनी*

*मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और जन प्रतिनिधियों के आवेदनों को संवेदनशीलता और गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश*

*रबी मौसम में सरसो, मूंगफली, आदि फसलों का समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए तहसीलदार एवं पटवारियों को 100 प्रतिशत गिरदावरी करने के निर्देश*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 फ़रवरी 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा का बैठक में जिले के प्रगतिरत कार्यों का समीक्षा किया। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदन, मांग, शिकायत के निराकरण स्थिति की जानकारी अधिकारियों से लेकरm शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धरती आबा, आयुष्मान कार्ड, पीएम सूर्यघर, आभा आईडी, अपार आईडी, पीएम स्वनिधि, पीएम अन्नदाता आय संरक्षण अभियान, का समीक्षा किया। कलेक्टर ने सभी विभागों के सरकारी अधिकारी कर्मचारी को आई गॉट कर्मयोगी डॉट जीओवी इन में मार्च तक रजिस्ट्रेशन करने, जिले में चल रहे निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

जिले के सभी रेत खदानों में अवैध रेत उतखन्न, परिवहन और भंडारण करने वालों के विरुद्ध खनिज, राजस्व और पुलिस के साथ टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश कलेक्टर ने खनि आधिकारी को दिए। कलेक्टर ने रेत के लिए सभी सीईओ जनपद पंचायत को पीएम आवास हितग्राही और उसके ट्रेक्टर की सूची देने के निर्देश दिए ताकि पीएम आवास कार्य में संलग्न वाहनों की पहचान हो सके।

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और जन प्रतिनिधियों के आवेदनों को संवेदनशीलता और गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रबी मौसम में दलहन, सरसो, मूंगफली, फसलों का समर्थन मूल्य पर खरीदी हो, इसके लिए तहसीलदार एवं पटवारियों को 100 प्रतिशत गिरदावरी करने के निर्देश दिए।

प्रशासन गांव की ओर थीम पर रात्रिकालीन जन चौपाल का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा। सरिया तहसील का यह सांकरा गांव चारों ओर से ओड़िशा के गांवों से घिरा है। उल्लेखनीय है कि रियासतकालीन समय में यह गांव सारंगढ़ रियासत को दान में मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!